लाइव न्यूज़ :

Defence budget 2024: रक्षा बजट को लेकर असमंजस की स्थिति, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अब तक का सबसे बड़ा आवंटन बताया, मीडिया रिपोर्ट्स में कटौती की बात

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 23, 2024 14:47 IST

कई मीडिया पोर्टल्स ने बताया है कि रक्षा बजट घटकर 4.54 लाख करोड़ रुपये हो गया है। लेकिन क्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे 6,21,940.85 करोड़ रुपये बताते हुए वित्तमंत्री को धन्यवाद कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसबकी नजरें इस बात पर थीं कि रक्षा क्षेत्र को कितना मिलेगारक्षा बजट को लेकर असमंजस की स्थिति हैमीडिया पोर्टल्स ने बताया है कि रक्षा बजट में कटौती हुई

Defence budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश किया तो सबकी नजरें इस बात पर थीं कि रक्षा क्षेत्र को कितना मिलेगा। रक्षा बजट को लेकर असमंजस की स्थिति है। जहां कई मीडिया पोर्टल्स ने बताया है कि अपनी सातवीं केंद्रीय बजट प्रस्तुति में  निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2025 के लिए  रक्षा बजट में कटौती कर दी। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अब तक के सबसे बड़े रक्षा बजट के आवंटन के लिए वित्तमंत्री को धन्यवाद कहा है।

कई मीडिया पोर्टल्स ने बताया है कि रक्षा बजट घटकर 4.54 लाख करोड़ रुपये हो गया है। लेकिन क्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे  6,21,940.85 करोड़ रुपये बताते हुए वित्तमंत्री को धन्यवाद कहा है। रक्षा बजट में कटौती पर सामरिक विशेषज्ञों ने चिंता जताई है। रक्षा विशेषज्ञ सुशांत सरीन ने कहा है कि 24-25 का रक्षा बजट पिछले साल के संशोधित रक्षा बजट से कम है!!! इसे आप जो चाहें बनाएं, विशेष रूप से क्योंकि इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मंथन चल रहा है और सुरक्षा चुनौतियाँ बढ़ रही हैं।

दूसरी तरफ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, "जहां तक ​​रक्षा मंत्रालय को आवंटन का सवाल है, मैं 6,21,940.85 करोड़ रुपये का उच्चतम आवंटन देने के लिए वित्त मंत्री को धन्यवाद देता हूं, जो वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत सरकार के कुल बजट का 12.9% है। 1,72,000 करोड़ रुपये का पूंजीगत परिव्यय सशस्त्र बलों की क्षमताओं को और मजबूत करेगा। घरेलू पूंजीगत खरीद के लिए 1,05,518.43 करोड़ रुपये निर्धारित करने से आत्मानिभारत को और गति मिलेगी। मुझे खुशी है कि सीमा सड़कों को पूंजीगत मद के तहत पिछले बजट की तुलना में आवंटन में 30% की वृद्धि दी गई है। बीआरओ को 6,500 करोड़ रुपये का यह आवंटन हमारे बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर को और गति देगा। रक्षा उद्योगों में स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के लिए, स्टार्टअप्स, एमएसएमई और इनोवेटर्स द्वारा दिए गए तकनीकी समाधानों को वित्तपोषित करने के लिए iDEX योजना के लिए 518 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।"

टॅग्स :बजटडिफेंस बजट इंडियाराजनाथ सिंहभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी