लाइव न्यूज़ :

दीप सिद्धू गिरफ्तार, ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली में हुई हिंसा का आरोपी, 1 लाख रुपये का था इनाम

By विनीत कुमार | Updated: February 9, 2021 10:22 IST

दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। अभी ये जानकारी सामने नहीं आई है कि पुलिस ने उसे कहां से गिरफ्तार किया। 26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा के मामले में दीप सिद्धू का नाम मुख्य आरोपियों में शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू को गिरफ्तार किया, 26 जनवरी की हिंसा के बाद से पुलिस कर रही थी तलाशदीप सिद्धू पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम रखा था, लाल किले में हुई हिंसा के दौरान मौजूद था दीप सिद्धूलाल किला में हुई हिंसा के मामले में किसान संगठनों ने भी दीप सिद्धू को ठहराया है जिम्मेदार

दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली हिंसा के दौरान हुई हिंसा के मुख्य आरोपियों में से एक दीप सिद्दू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की ओर से ये जानकारी दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मंगलवार सुबह दीप सिद्धू को गिरफ्तार किया। दीप सिद्धू पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम भी रखा था।

फिलहाल पुलिस की ओर से ये साफ नहीं किया कि दीप सिद्धू को कहां से गिरफ्तार किया गया है। हालांकि पुलिस के सूत्रों के अनुसार उसे चंडीगढ़ और अंबाला के बीच जीरकपुर से गिरफ्तार किया गया।

बता दें कि दिल्ली में लाल किले पर जब हिंसा हो रही थी और धार्मिक झंडा फहराया गया, उस समय दीप सिद्धू वहां मौजूद था। दीप सिद्धू की तलाश इसके बाद से ही पुलिस कर रही थी।

दीप सिद्धू भले ही पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहा था लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार उसके वीडियो आ रहे थे। सूत्रों के अनुसार इसके पीछे उसकी एक महिला मित्र का हाथ है। दीप सिद्धू वीडियो रिकॉर्ड कर अपनी महिला मित्र को भेजता था और फिर विदेश से उसे अपलोड किया जाता था।

दीप सिद्धू की पंजाब-हरियाणा सहित कई जगहों थी तलाश

दिल्ली में हुई हिंसा के बाद पुलिस को दीप सिद्धू का लोकेशन हरियाणा में मिला था। इसके बाद पंजाब में उसकी लोकेशन मिली। पंजाबी फिल्मों के अभिनेता दीप सिद्धू की तलाश में इसके बाद पुलिस कई और राज्यों में भी खाक छान रही थी।

गौरतलब है कि दीप सिद्धू का दिल्ली हिंसा में नाम आने के बाद कई लोगों ने बीजेपी पर भी आरोप लगाए। ऐसे आरोप लगे थे कि दीप सिद्धू बीजेपी का आदमी है।

बीजेपी सांसद सनी देओल के साथ दीप सिद्धू की तस्वीरें भी वायरल हुई थी। हालांकि बाद में सनी देओल ने ट्वीट कर बताया कि उनका अब दीप सिद्धू से कोई कनेक्शन नहीं है।

गौरतलब है कि केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की किसान संगठनों की मांग के समर्थन में 26 जनवरी को किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकाली थी और इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़पें हुई थीं। इस दौरान बहुत से प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर चलाते हुए लाल किले तक पहुंच गए थे और उन्होंने वहां एक ध्वजस्तंभ में धार्मिक झंडा लगा दिया था।

टॅग्स :दीप सिद्धूदिल्ली पुलिसकिसान आंदोलन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर