लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों में आ रही गिरावट

By भाषा | Updated: November 7, 2020 13:12 IST

Open in App

(निखिल देशमुख)

मुंबई, सात नवंबर महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 17 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और अब स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होता दिख रहा है।

राज्य में संक्रमण के एक लाख मामले पिछले 16 दिन में सामने आए हैं।

इससे पहले एक लाख मामले, औसतन दस दिन से भी कम समय में सामने आ रहे थे।

महाराष्ट्र में 20 अक्टूबर को संक्रमण के कुल मामले 16 लाख से अधिक हो गए थे और पांच नवंबर को यह संख्या बढ़कर 17,03,444 हो गई थी।

अधिकारियों के अनुसार जहां तक एक लाख मामले सामने आने का सवाल है, संक्रमण के मामलों में वृद्धि होने की यह सबसे धीमी वृद्धि अवधि है।

देश में महामारी से सर्वाधिक प्रभावित राज्य में सितंबर के महीने में जहां प्रतिदिन बीस हजार से अधिक मामले सामने आ रहे थे वहीं पिछले कुछ सप्ताहों में प्रतिदिन सामने आने वाले मामले घटकर 4000 से 7000 के बीच रह गए हैं।

अधिकारियों के अनुसार संक्रमितों के संपर्क में आने वालों का पता लगाने, विभिन्न सरकारी एजेंसियों द्वारा जांच के तरीके अपनाने और लोगों में जागरूकता फैलाने से मामलों में संक्रमण के मामलों में कमी आई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “वायरस के प्रसार की शुरुआत में, राज्य पहले एक लाख मामले नौ मार्च से 12 जून के बीच सामने आए। इसका अर्थ है कि पहले एक लाख की संख्या तक पहुंचने में 94 दिन का समय लगा। लेकिन जैसे-जैसे संक्रमण फैलता गया, अगले 23 दिन में ही संक्रमण के मामले दो लाख तक पहुंच गए।”

उन्होंने कहा, “तब से, तीन लाख से 16 लाख तक पहुंचने में, प्रति एक लाख मामले सामने आने में अधिकतम समय 10 दिन से कम लग रहा था।”

उन्होंने कहा, “जब से राज्य में दो लाख मामले सामने आए थे, तब से ऐसा पहली बार हुआ कि एक लाख मामले बढ़ने में 16 दिन का समय लगा। संक्रमण के फैलने की गति पर लगाम लगाने में जुटी विभिन्न एजेंसियों और कर्मचारियों के लिए वास्तव में यह एक उपलब्धि है।”

सितंबर के महीने में ऐसा भी समय आया था जब महाराष्ट्र में प्रतिदिन 20,000 मामले सामने आ रहे थे।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा, “कोविड-19 के मामलों में वृद्धि पर लगाम लगाने का यह केवल पहला संकेत है। लोगों की जीवनचर्या को पटरी पर लाने के लिए हमें मृत्यु दर में भी कमी लानी होगी। हम जांच और उपचार के अपने प्रयास जारी रखेंगे क्योंकि यह अब भी जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर