लाइव न्यूज़ :

लक्षद्वीप में मत्स्य नौकाओं पर सरकारी अधिकारियों की तैनाती का निर्णय लिया गया

By भाषा | Updated: June 6, 2021 19:09 IST

Open in App

कोच्चि, छह जून लक्षद्वीप में ''सुधारों'' से जुड़े कदमों को लेकर विरोध के बीच प्रशासन ने कुछ निर्णय लिये हैं, जिनमें खुफिया निगरानी के लिये स्थानीय मत्स्य नौकाओं पर सरकारी अधिकारियों की तैनाती किया जाना शामिल है।

प्रशासन ने चार जून को साफ-सफाई के संबंध में भी नया आदेश जारी करते हुए लक्षद्वीप को लोगों को सार्वजनिक स्थलों और उनके आसपास नारियल के खोल, पेड़ के पत्तों, नारियल की भूसी आदि का वैज्ञानिक तरीकों से निपटान करने का निर्देश दिया।

लक्षद्वीप के सांसद मोहम्मद फैजल ने नए निर्देशों को लेकर प्रशासन पर निशाना साधत हुए इसे ''हास्यास्पद'' बताया और अधिकारियों से इन्हें तत्काल वापस लेने का अनुरोध किया।

प्रशासन के प्रधान सचिव एवं सलाहकार की अध्यक्षता में 28 मई को हुई बैठक में खुफिया निगरानी के लिये स्थानीय मत्स्य नौकाओं पर सरकारी अधिकारियों को तैनात करने का फैसला लिया गया था।

बैठक में मछली पकड़ने में इस्तेमाल होने वाली स्थानीय नौकाओं और चालक दल की निगरानी के लिए सुरक्षा उपायों को मजबूत करने, द्वीपों तक पहुंचने वाली यात्री नौकाओं और जहाजों की जांच तेज करने और जहाजों के खड़े होने के स्थान की निगरानी बढ़ाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी निर्णय लिया गया था।

प्रशासन ने इसके अलावा कई अन्य निर्णय लिये थे, जिनका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?