लाइव न्यूज़ :

सात दिसंबर : जापान ने अमेरिकी नौसैनिक ठिकाने पर्ल हार्बर पर हमला किया

By भाषा | Updated: December 7, 2021 10:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर साल के आखिरी महीने का सातवां दिन इतिहास में दो बड़ी अन्तरराष्ट्रीय घटनाओं के साथ दर्ज है। दरअसल 1941 में 7 दिसंबर को जापान के बमवर्षकों ने हवाई में स्थित अमेरिका के नौसैनिक ठिकाने पर्ल हार्बर पर अचानक हमला कर दिया था और इस दौरान छह जंगी जहाज़, 112 नौकाएं और 164 लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए गए। हमले में कुल 2400 से ज़्यादा अमेरिकी सैनिक मारे गए थे।

सात दिसंबर की तारीख में इतिहास की दर्ज दूसरी बड़ी घटना 2001 की है, जब अफगानिस्तान में तालिबान ने कंधार का अपना गढ़ छोड़ दिया और इस तरह 61 दिन की लड़ाई के अंत की शुरूआत हुई। अफ़ग़ानिस्तान के नए अंतरिम प्रशासन के प्रमुख हामिद करज़ई और तालिबान नेतृत्व के बीच हुए समझौते के बाद कट्टरपंथियों ने अपना यह महत्वपूर्ण गढ़ छोड़ने का फैसला किया।

देश दुनिया के इतिहास में 7 दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1782 : मैसूर के हैदर अली का निधन।

1825 : भाप से चलने वाला पहला जहाज ‘इंटरप्राइज’ कलकत्ता :अब कोलकाता: पहुंचा।

1941 : जापानी सेनाओं ने हवाई में अमेरिकी नौसैनिक ठिकाने पर्ल हार्बर पर हमला किया।

1975 : ईस्ट तिमोर के आजादी का ऐलान करने के तत्काल बाद इंडोनेशिया की सेना ने हमला करके उसे अपने कब्जे में ले लिया।

1988 : उत्तर पश्चिम आर्मिनिया में भीषण भूकंप के कारण कई शहर तबाह हो गए।

1995 : संचार उपग्रह इन्सेट 2 सी का प्रक्षेपण।

2001: तालिबान ने कई हफ्ते की अमेरिकी बमबारी के बाद अपना धार्मिक गढ़ कंधार छोड़ने का फैसला किया।

2004 : अफगानिस्तान में हामिद करजई ने पहले निर्वाचित राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए