लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या हुई 288, संक्रमण के मामले बढ़कर हुए 14465

By भाषा | Updated: May 27, 2020 04:42 IST

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि अब तक 6,954 रोगी ठीक हो चुके हैं और अभी 7,223 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 660 नए मामले 22 मई को आए थे।शहर में सोमवार को कोविड-19 के कुल मामले 14,053 थे जबकि इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 276 थी।

नयी दिल्ली: दिल्ली में कोविड-19 से जान गंवाने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 288 हो गई और 412 नए मामले सामने आने के साथ ही यहां इस संक्रमण के मामले बढ़कर 14,465 हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली में सर्वाधिक 660 नए मामले 22 मई को आए थे। सोमवार को इस महामारी के 635 नए मरीज सामने आए थे।

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, यहां कोरोना वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या अब बढ़कर 288 हो गई है जबकि इस संक्रमण के मामले बढ़कर 14,465 हो गए हैं। इसमें हालांकि कहा गया कि विभिन्न अस्पतालों से मिली मामलों से संबंधित सूचना के आधार पर मृत्यु लेखा समिति की रिपोर्ट के अनुरूप संबंधित आंकड़े उन मौतों को दर्शाते हैं जहां मृत्यु का प्राथमिक कारण कोविड-19 को माना गया। शहर में सोमवार को कोविड-19 के कुल मामले 14,053 थे जबकि इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 276 थी।

कोविड-19 से होने वाली मौतों की सही जानकारी न देने के आरोप का सामना कर रही दिल्ली सरकार ने हाल में कोरोना वायरस से मौतों के संबंध में जानकारी देने के वास्ते अस्पतालों और अन्य स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की थी। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि अब तक 6,954 रोगी ठीक हो चुके हैं और अभी 7,223 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील