लाइव न्यूज़ :

गोरखनाथ मंदिर में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने वाले आतंकी अहमद मुर्तजा को फांसी की सजा का ऐलान

By शिवेंद्र राय | Updated: January 30, 2023 18:38 IST

गोरखपुर मंदिर में सुरक्षाकर्मियों पर हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा को फांसी की सजा का ऐलान किया गया है। अप्रैल 2022 में गोरखनाथ पीठ में अहमद मुर्तजा अब्बास ने धारदार हथियार से पुलिसवालों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देलगातार 60 दिन के रिकॉर्ड तक सुनवाई के बाद आज सजा का ऐलान हुआ धारदार हथियार से पुलिसवालों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया थाएनआईए-एटीएस की विशेष अदालत ने दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई

नई दिल्ली: अप्रैल 2022 में गोरखनाथ मंदिर  में सुरक्षाकर्मियों पर हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा को फांसी की सजा दी गई है। देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के सबूत मिलने के बाद एनआईए-एटीएस की विशेष अदालत ने उसे दोषी करार देते हुए फांंसी की सजा सुनाई।

अप्रैल 2022 में गोरखनाथ पीठ में अहमद मुर्तजा अब्बास ने धारदार हथियार से पुलिसवालों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था।  गोरखनाथ मंदिर में तैनात उत्तर प्रदेश पीएसी के जवानों पर हमला करने वाले मुर्तजा अब्बास को मौके पर ही पकड़ लिया गया था।

जांच के दौरान अहमद मुर्तजा अब्बास के आतंकी संगठन आईएसआईएस से भी संबंध होने के प्रमाण मिले थे। इस मामले में लगातार 60 दिन के रिकॉर्ड तक सुनवाई के बाद आज सजा का ऐलान हुआ। सजा के घोषणा के बाद एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 121 के तहत मौत की सजा दी गई और पुलिस कर्मी पर हमला करने के आरोप में धारा 307 के तहत आजीवन कारावास की सजा भी सुनाई गई।

बता दें कि  अप्रैल 2022 को गोरखनाथ चौकी के मुख्य आरक्षी विनय मिश्र उस समय मंदिर के मंदिर के गेट नंबर एक के सुरक्षा प्रभारी थे। घटना के बाद रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उन्होंने कहा था कि आरोपी ने बांके से पीएसी के सिपाही अनिल कुमार पासवान पर हमला कर हथियार छीनने की कोशिश की थी।  पुलिस ने अहमद मुर्तजा अब्बास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन वह खुद को  मानसिक बीमार बताता रहा। हालांकि अदालत को उसके मानसिक बीमार होने के संबंध में कोई सबूत नहीं मिले। 

गिरफ्तारी के बाद जांच में उसके पास से हथियार, लैपटॉप और उर्दू में लिखी सामग्री बरामद की गई थी।  अहमद मुर्तजा को 25 अप्रैल 2022 को विशेष अदालत में पेश किया था और पुलिस कस्‍टडी लेकर रिमांड भी हासिल की थी। अहमद मुर्तजा को वकील सरकार की तरफ से मुहैया कराया गया था। 27 गवाहों की पेशी के बाद एटीएस-एनआईए कोर्ट ने अंत में मुर्तजा को दोषी माना और मौत की सजा सुनाई। 

टॅग्स :गोरखपुरएनआईएआतंकी हमलाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

विश्वPakistan: ईद की नमाज़ के बाद, अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल आरिफ सलफ़ी को मारी गोली, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?