लाइव न्यूज़ :

दीवार गिरने से मां, बेटा और गर्भवती बहू की मौत, एक अन्य बेटा अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: May 14, 2019 12:40 IST

राजस्थान के जोधपुर शहर में सोमवार रात तेज अंधड़ के कारण दीवार गिरने से एक मकान की छत टूट गई जिससे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमौके पर पहुंचे जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित बताया कि देर रात चली तेज हवा  के दौरान यह हादसा हुआ दीवार गिरने के कारणों की जांच की जा रही है।हादसे की सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस व पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंच घायलों  को बाहर निकालने का काम शुरू किया

राजस्थान के जोधपुर में अंधड़ के बाद एक निर्माणाधीन घर की दीवार गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और एक अन्य जख्मी हो गया। जिलाधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात को जब यह घटना हुई तब तीनों अपने घर की छत पर सो रहे थे।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते राज्य में पिछले दो दिन से मौसम बदला हुआ है और अनेक हिस्सों में अंधड़ व बूंदाबांदी हो रही है। जोधपुर के मसाला रोड के पास सोमवार रात तेज अंधड़ के कारण एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गयी। इससे एक ही परिवार के तीन लोगों की दबने से मौत हो गयी। जोधपुर के जिलाधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने बताया, ‘‘दीवार उस समय गिरी, जबकि पड़ोस की छत पर कुछ लोग सो रहे थे।’’

उन्होंने बताया कि तेज अंधड़ के कारण यह दीवार पास की छत पर सो रहे परिवार के सदस्यों पर गिर गयी। इसमें नैनी देवी (50), उनके बेटे विनोद (23) व गर्भवती बहू कोमल (25) की मौत हो गयी। दुर्घटना में बुरी तरह घायल हुए कोमल के पति मनीष का इलाज चल रहा है। इस मकान की छत पर मां-बेटा सो रहे थे। जबकि कमरे के भीतर दूसरा बेटा व उसकी पत्नी सो रहे थे। हादसे में मां-बेटा और बहू की मौत हो गई।

जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। वहीं तेज अंधड़ व आंधी से राज्य के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। बीते चौबीस घंटे में राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की भी खबर है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से गंगानगर, फलौदी व चुरू में क्रमश 21, 15.6 व 13 मिमी तथा अजमेर व सीकर में 6.2 मिमी वर्षा हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले चौबीस घंटे में राज्य के कई हिस्सों में अंधड़ आ सकता है व बूंदाबांदी हो सकती है। 

जानकारी के मुताबिक, रसाला रोड ओवर ब्रिज के पास पृथ्वीपुरा में एक मकान की निर्माणाधीन तीसरी मंजिल की स्थित दीवार पड़ोस के मकान की छत पर गिर गई। हादसे में विनोद राठौड़,  उसका भाई मनीष, मनीष की पत्नी कोमल और विनोद की मां नैना देवी, पत्नी विजय सिंह मलबे में दब गए।

हादसे की सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस व पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंच घायलों  को बाहर निकालने का काम शुरू किया करीब आधे घंटे में परिवार के 3 सदस्यों और उसके कुछ देर बाद एक अन्य को निकाल अस्पताल में भर्ती करवाया। मौके पर पहुंचे जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित बताया कि देर रात चली तेज हवा  के दौरान यह हादसा हुआ दीवार गिरने के कारणों की जांच की जा रही है।

टॅग्स :जोधपुरराजस्थानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए