लाइव न्यूज़ :

संसद में गूंजा मुजफ्फरपुर के बच्चों की मौत का मामला, रूड़ी ने कहा- सामने आए लीची की सच्चाई!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 21, 2019 13:44 IST

लोकसभा के शून्यकाल में कई सांसदों ने मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से मौत की बात उठाई है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से बच्चों की मौत का मामला शुक्रवार को लोकसभा में गूंजा।राजीव प्रताप रूड़ी ने कहा कि ये सच्चाई लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है कि बच्चे आखिर क्यों मरे?

बिहार के मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से बच्चों की मौत का मामला शुक्रवार को लोकसभा में गूंजा। शून्यकाल में कई सांसदों ने इस संवेदनशील मुद्दों पर अपनी बात रखी और सरकार से कार्रवाई की अपील की।

बिहार के सारण से बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूड़ी ने कहा, 'हजारों सालों से लीची का फसल होता है। हम तो कभी बीमार नहीं हुए। लीची को बदनाम करना गलत है। इसका हजारों करोड़ का निर्यात है। अचानक हजारों करोड़ का लीची बंदरगाहों पर बंद है। कहीं यह साजिश तो नहीं है।' उन्होंने कहा कि ये सच्चाई लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है कि बच्चे आखिर क्यों मरे?

डुमरियागंज के सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि मुजफ्फरपुर में 150 बच्चों की मौत हो गई। जो सर्वाइव करते हैं वो भी इससे उभर नहीं पाते। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से अपील की इस मामले पर संवेदनशीलता से कार्रवाई की अपील की।

Parliament Live: लोकसभा में वोटिंग के बाद तीन तलाक बिल पेश, थरूर ने किया बिल के ड्राफ्ट का विरोध

लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि बिहार में चमकी बुखार से लोगों की मौत हो रही है और बिहार के उपमुख्यमंत्री कह रहे हैं कि किसी और मुद्दे पर सवाल कीजिए। यह असंवेदनशीलता है। बिहार और केंद्र सरकार क्या कर रही है?

राज्यसभा में भी उठा मुद्दा

बिहार में दिमागी बुखार से करीब 130 बच्चों की मौत का मुद्दा शुक्रवार को राज्यसभा में उठा और सदस्यों ने केंद्र से तत्काल हस्तक्षेप करने और पीड़ित परिवारों को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग की। उच्च सदन में शून्यकाल में सदस्यों ने यह मुद्दा उठाया। सभापति एम वेंकैया नायडू ने इस घटना पर शोक जताते हुए कहा कि सदन उन बच्चों को श्रद्धांजलि देता है। इसके बाद सदस्यों ने अपने स्थानों पर कुछ क्षणों का मौन रखकर दिवंगत बच्चों को श्रद्धांजलि दी। नायडू ने कहा कि बिहार में बच्चों की मौत के मुद्दे पर चर्चा के लिए दिए गए कार्य स्थगन प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया और यह विषय शून्यकाल में उठाने की अनुमति दी।

टॅग्स :चमकी बुखारसंसद बजट सत्रलोकसभा संसद बिलबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं