लाइव न्यूज़ :

कोटा में बच्चों की मौतः सीएम गहलोत ने कहा, भाजपा ने CAA से ध्यान हटाने के लिए यह मुद्दा छेड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2020 20:47 IST

राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने कहा, मैं पहले ही कह चुका हूं कि इस साल शिशुओं की मौत के आंकड़ों में पिछले कुछ सालों की तुलना में काफी कमी आई है। अब तक 104 बच्चों की मौत हो चुकी है। विपक्ष के निशाने पर अशोक गहलोत आ गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमायावती, योगी आदित्यनाथ ने हमला बोला है। कांग्रेस आलाकमान भी सीएम से नाखुश हैं।ऐसी घटनाओं को रोकने के लिये राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिल कर काम करें और एक सामूहिक प्रयास हो।

कोटा में हुई बच्चों की मौत पर राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पूरे देश में जो माहौल बना हुआ है,उससे ध्यान हटाने के लिए इस मुद्दे को उठाया जा रहा है।

मैं पहले ही कह चुका हूं कि इस साल शिशुओं की मौत के आंकड़ों में पिछले कुछ सालों की तुलना में काफी कमी आई है। अब तक 104 बच्चों की मौत हो चुकी है। विपक्ष के निशाने पर अशोक गहलोत आ गए हैं। मायावती, योगी आदित्यनाथ ने हमला बोला है। कांग्रेस आलाकमान भी सीएम से नाखुश हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा स्थित चिकित्सालय में नवजात शिशुओं की मौत को दुखद घटना बताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यह जरूरी है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिये राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिल कर काम करें और एक सामूहिक प्रयास हो।

बिरला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ कोटा मेरा लोकसभा क्षेत्र है और कोई भी ऐसी घटना मुझे कष्ट पहुंचाती है । मैं खुद वहां गया था । इस विषय पर राज्य सरकार से भी आग्रह किया और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. हर्षवर्द्धन से भी मेरी बात हुई है कि किस प्रकार से राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार मिलकर काम कर सकते हैं । ’’

उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वस्त किया है कि वे हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराने को तत्पर हैं । जो राज्य के स्तर के कार्य हैं, उनका राज्य सरकार को इंतजाम करना चाहिए । लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि चिकित्सा राज्य का विषय है, ऐसे में राज्य सरकार से भी आग्रह किया है कि वे प्रस्ताव तैयार करके केंद्र को भेजे।

उन्होंने कहा, ‘‘ कैसे व्यापक चिकित्सा सुविधा का इंतजाम किया जा सकता है, राज्य सरकार उसकी व्यवस्था करे । आंकड़ों में जाने की बजाए यह कोशिक करे कि किस प्रकार से नवजात शिशुओं की मृत्यु को रोका जा सकता है । ’’

ओम बिरला ने कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार से कहा है कि वह विशेषज्ञों का एक दल भेजे जो इस बात पर विचार करे कि ऐसी मौतों को किस प्रकार से रोका जा सकता है । वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से कोटा के सरकारी अस्पताल का दौरा करने तथा वहां की व्यवस्थाएं व्यक्तिगत रूप से देखने का आग्रह किया है। 

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सचिन पायलटओम बिरलासोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील