लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: कोरोना संदिग्ध होने के कारण आइसोलेशन में रह रहे युवक की मौत, निगेटिव आई रिपोर्ट

By भाषा | Updated: April 18, 2020 18:25 IST

शाहजहांपुर जिले में जैतीपुर क्षेत्र निवासी एक युवक की शुक्रवार देर रात उल्टी होने के बाद मृत्यु हो गई। इस मामले में राजकीय मेडिकल कॉलेज की जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर पूजा ने बताया कि 20 वर्षीय मृतक कोरोना संदिग्ध था, जिसे पृथकवास में रखा गया था, लेकिन उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संदिग्ध होने पर उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया रिपोर्ट में उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई

शाहजहांपुर:उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित होने के संदेह में पृथकवास में रखे गए एक युवक की मौत हो गई है। हालांकि, मृतक की कोविड-19 (COVID-19) के लिए गई जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई है।

राजकीय मेडिकल कॉलेज की जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर पूजा त्रिपाठी पांडे ने शनिवार को बताया कि थाना जैतीपुर क्षेत्र में रहने वाले 20 वर्षीय एक युवक के परिजन दिल्ली में काम करते हैं, 15 दिन पहले इसके भाई दिल्ली से वापस घर पर आए थे। 

उन्होंने बताया कि मृतक को बुखार खांसी की शिकायत होने पर उसे जैतीपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से कोरोना संदिग्ध होने पर उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां पर वह दो दिन से पृथकवास में था। डॉक्टर पूजा ने बताया कि शुक्रवार देर रात उसे उल्टी हुई, इसके बाद उसकी मौत हो गई। 

उन्होंने बताया कि मृतक के नमूने कोविड-19 जांच के लिए भेजा गया था। आज आई रिपोर्ट में उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई। उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार के छह अन्य लोगों को भी पृथकवास में रखा गया था, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं मृतक का शव भी परिजनों को सौंप दिया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशशाहजहाँपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए