लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी आपको भारतीय सेना की याद सिर्फ BJP के खिलाफ ही क्यों आती है? कारगिल विजय दिवस पर आप कहां थे

By भारती द्विवेदी | Updated: July 27, 2018 10:45 IST

Rahul Gandhi skip Kargil Vijay Diwas: ऐसी कौन सी मजबूरी होगी या व्यस्तता जो ना राहुल और नहीं कांग्रेस पार्टी ने जवानों के नाम एक संदेश दिया। क्या ये दिखावे की राजनीति नहीं है?

Open in App

नई दिल्ली, 27 जुलाई: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। अगर आप उनके ट्विटर हैंडल पर जाएंगे तो हर दिन किसी ना किसी मुद्दे पर उनका ट्वीट मिल जाएगा। शुक्रवार को भी उन्होंने एक के बाद एक तीन ट्वीट किए हैं। उनके तीनों ट्वीट गुरू पूर्णिमा, उद्धव ठाकरे को जन्मदिन की बधाई और मैग्सेस अवॉर्ड से जुड़ी हैं। राहुल कोई भी महत्वपूर्ण दिन हो या भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की क्लास लगानी हो तो ट्वीट करने से पीछे नहीं हटते।

26 जुलाई को 'कारगिल विजय दिवस' होता है। ये दिन भारत-पाकिस्तान के बीच हुई कारगिल वार में भारतीय सेना की साहस का प्रतीक है। हर किसी ने गुरुवार को कारगिल युद्ध के हीरो को याद किया, उन्हें श्रद्धांजलि दी। लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी या कांग्रेस पार्टी की ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक भी पोस्ट नहीं डाला गया। उन्होंने उन वीरों जवान को याद करना तक जरूरी नहीं समझा।

ठीक है..ये एक छोटी सी बात हो सकती है। लेकिन राहुल की तरफ से एक भी पोस्ट नहीं आना, इतनी भी छोटी बात नहीं है। आप पूछेंगे क्यों? तो इस क्यों का जवाब भी बता देते हैं। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के घर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया था। सर्जिकल स्ट्राइक के बहाने कांग्रेस ने बीजेपी पर काफी हमला बोला है। कांग्रेस ने भारतीय सेना की तारीफ तो की लेकिन ये आरोप लगाते हुए कि ये चीजें पहले भी होती रहीं है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय सेना के बहाने अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं। ये सर्जिकल स्ट्राइक नहीं बल्कि जुमला स्ट्राइक थी। हाल ही में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान लोकसभा में राहुल गांधी ने पीएम मोदी को टारगेट करते हुए उनकी चीन यात्रा पर सवाल उठाया था। राहुल ने कहा था कि डोकलाम में भारतीय सेना चीन के सामने खड़ी थी और मोदी जी ने बिना किसी मकसद के चीन जाकर उनका अपमान किया। 

अब सवाल ये उठाता है कि राहुल गांधी या कांग्रेस को भारतीय सेना की याद बीजेपी सरकार के खिलाफ ही क्यों आती है? 26 जुलाई को जब पूरा देश या बीजेपी,पीएम मोदी के भारतीय सेना की साहस और पराक्रम को सलाम कर रहे थे, तब कांग्रेस की तरफ से एक भी ट्वीट क्यों नहीं किया गया। ऐसी कौन सी मजबूरी होगी या व्यस्तता जो ना राहुल और नहीं कांग्रेस पार्टी ने जवानों के नाम एक संदेश दिया। क्या ये दिखावे की राजनीति नहीं है?

विशेष रिपोर्ट और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :राहुल गाँधीकारगिल विजय दिवसट्विटरसोशल मीडियानरेंद्र मोदीसर्जिकल स्ट्राइक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील