लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में दीवार गिरने से सात लोगों की मौत, सरकार ने पीड़ितों को 4 लाख मुआवजा देने की बात कही

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 17, 2021 10:20 IST

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में दीवार गिरने की अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए । सरकार ने इस आपदा के पीड़ितों में से प्रत्येक को 4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की ।

Open in App
ठळक मुद्दे उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में दीवार गिरने से अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की मौतइस घटना में कई लोग घायल भी हो गए हैं इस घटना के बाद सरकार ने 4 लाख मुआवजा देने की बात भी कही

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में दीवार गिरने की अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए । उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बुधवार रात से लगातार बारिश हो रही है, जिससे कई स्थानों पर दीवार गिर गई है । भारी बारिश के कारण ये हादसा हुआ । 

असंद्रा थाना क्षेत्र में दीवार गिरने से एक व्यक्ति और उसके 7 वर्षीय बेटे की मौत हो गई । दरियाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले एक अन्य 7 वर्षीय लड़के की भी दीवार गिरने से मलबे में दब जाने से मौत हो गई । 

मृतकों में राम सनेही घाट के पास रहने वाली 40 वर्षीय महिला, सतरिख थाना क्षेत्र की 65 वर्षीय महिला, बद्दूपुर का 45 वर्षीय व्यक्ति और लोनिकात्रा क्षेत्र का एक अन्य व्यक्ति भी शामिल है । इस घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई है । लोगों इस हादसे से सदमे में हैं । पीड़ित के परिजनों का बुरा हाल है । 

वहीं सरकार ने पीड़ितों की मौत पर शोक व्यक्त किया है और इन घटनाओं के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने इस आपदा के पीड़ितों में से प्रत्येक को 4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की । इसके अलावा गुरुवार को लखनऊ में भारी बारिश के बाद हजरतगंज के पास एक सड़क टूट गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है । 

मूसलाधार बारिश के कारण कई गांव जलमग्न हो गए हैं । वहीं भारी बारिश में करोड़ों की फसल को भी नुकसान पहुंचा है । भारी बारिश के कारण पेड़ उखड़ने से अवरूद्ध लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है । भारी बारिश के बाद विभिन्न शहरों और गांवों में बिजली आपूर्ति भी काट दी गई है । 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबाराबंकी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण