लाइव न्यूज़ :

भोपाल के कलियासोत बांध से मिली दो किशोरों की लाश, डूबने से मौत की आशंका

By भाषा | Updated: April 3, 2021 12:45 IST

Open in App

भोपाल, चार अप्रैल शहर में शुक्रवार से लापता दो किशोरों की लाश कलियासोत बांध से बरामद की गई। पुलिस ने शनिवार सुबह दोनों लड़कों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिए और डूबने से दोनों की मौत होने की आशंका जताई है।

भोपाल के कोलार पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत पटेल ने बताया कि शहर के कोलार इलाके में रहने वाले इन दो लड़कों- वरुण बरेले (15) और शुभम तिवारी (14) के परिजन ने शुक्रवार शाम को दोनों के लापता होने की सूचना दर्ज कराई थी। परिजन ने बताया कि दोनों लड़के शुक्रवार दोपहर से अपनी साइकिलों सहित लापता हैं।

उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह दोनों लड़कों की साइकिल और कपड़े कलियासोत बांध के 13 गेट इलाके के पास बरामद किये गये। इसके बाद गोताखोरों की सहायता से दोनों लड़कों के शव पानी से निकाले गये।

पटेल ने कहा कि संभवत: बांध में नहाने के दौरान दोनों लड़के गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?