लाइव न्यूज़ :

आगरा में एक घर में मिली महिला की लाश, दामाद पर हत्या का शक

By भाषा | Updated: April 22, 2021 08:43 IST

Open in App

आगरा (उप्र), 22 अप्रैल आगरा के थाना सिकंदरा के शास्त्रीपुरम इलाके में एक महिला की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। परिवार ने हत्या का शक मृतका के दामाद पर जताया है, पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि बुधवार रात को घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिटी रोहन पी बोत्रे मौके पर पहुंचे।

एसपी सिटी ने बताया कि कांशीराम आवास योजना में रहने वाली रेखा अग्रवाल (48) का शव कमरे में बेड पर मिला। उनकी दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की गई थी। परिवार के लोगों ने हत्या का शक दामाद विक्की पर जताया।

उन्होंने बताया कि रेखा अग्रवाल की तीन बेटियां हैं और तीनों की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी आभा अग्रवाल ने विक्की उर्फ विनय से पिछले वर्ष प्रेम विवाह किया था मगर पति की हरकतों से आजिज आकर वह अपनी मां के पास रहने लगी थी।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार विक्की को लगता था कि उसकी सास आभा को उसके खिलाफ भड़काती है। इसे लेकर विक्की कई बार घर आकर बवाल कर चुका था।

उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन अग्रवाल घर पर अकेली थीं। बुधवार शाम उनकी बड़ी बेटी घर आई तो उसने अपनी मां का शव बेड पर पड़ा देखा।

एसपी सिटी ने बताया आसपास के लोगों से पता चला कि विक्की को बुधवार सुबह घर के आसपास घूमते देखा गया था। पुलिस उसे हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?