लाइव न्यूज़ :

नंदा देवी के पास देखे गए पांच लापता पर्वतारोहियों के शव: वायु सेना

By भाषा | Updated: June 4, 2019 04:14 IST

Open in App

भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने लापता हुए आठ पर्वतारोहियों में से पांच के शव उत्तराखंड की नंदा देवी पूर्वी चोटी पर सोमवार को देखे। आठ सदस्यों के दल में ब्रिटेन, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के पर्वतारोही थे जो नंदा देवी पूर्वी चोटी पर चढ़ने के दौरान लापता हो गए।

पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी वी के जोगदांडे ने बताया कि वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने सोमवार को तलाश अभियान के दौरान पांच पर्वतारोहियों के शव नंदा देवी पूर्वी चोटी के पास देखे। उन्होंने कहा कि नंदा देवी पूर्वी चोटी के नजदीक चढ़ाई के दौरान संभवत: हिमस्खलन के कारण पर्वतारोहियों की मौत हो गई। 

भारतीय वायु सेना ने भी शव देखे जाने के बारे में ट्वीट किया है। उसने कहा, ‘‘आज भारतीय वायु सेना के कर्मियों ने लापता पर्वतारोहियों के लिए खोज एवं बचाव अभियान के दौरान हिमाचल में पांच शव देखे। एक सप्ताह पहले आठ पर्वतारोहियों का एक दल नंदा देवी चोटी के समीप लापता हो गया था।’’ ब्रिटेन के चार पर्वतारोहियों को रविवार को बचाने के बाद उनसे मिली सूचना के आधार पर हवाई तलाश के दौरान ये शव देखे गए। जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘हम केंद्र को रिपोर्ट भेज रहे हैं। निर्देश मिलने के बाद हम आगे का बचाव अभियान शुरू करेंगे।’’

ब्रिटेन के मशहूर पर्वतारोही मार्टिन मोरान के नेतृत्व में यह टीम उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में 7434 मीटर ऊंचे नंदा देवी पूर्वी चोटी पर लापता हो गई। नयी दिल्ली में भारतीय पर्वतारोही फाउंडेशन का एक संपर्क अधिकारी भी उस टीम का हिस्सा था। वे 13 मई को चोटी पर चढ़ाई के लिए मुंश्यारी से रवाना हुए थे लेकिन 25 मई को नियत तारीख पर आधार शिविर में नहीं लौटे।

टॅग्स :उत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत