लाइव न्यूज़ :

डीडीएमए ने दिल्ली में कोविड संबंधी उचित आचरण को सख्ती से लागू करने पर जोर दिया

By भाषा | Updated: April 9, 2021 21:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से वृद्धि के मद्देनजर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने शुक्रवार को एक बैठक में बाजारों, सार्वजनिक परिवहन और कार्यालयों में कोविड संबंधी उपयुक्त आचरण को सख्ती से लागू किए जाने पर जोर दिया।

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में हुयी बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्रियों सत्येंद्र जैन तथा के जी गहलोत और शीर्ष अधिकारी शामिल हुए।

बैजल ने एक ट्वीट कर कहा, ‘‘दिल्ली में कोविड-19 मामलों में हाल ही में तेजी से वृद्धि को देखते हुए, विशेषज्ञों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श के बाद कोविड संबंधी उपयुक्त आचरण को सख्ती से लागू किए जाने पर जोर दिया गया, खासकर बाजारों, सार्वजनिक परिवहन, कार्यालयों आदि में...।’’

केजरीवाल ने बैठक के बाद अगले आदेश तक दिल्ली के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने की घोषणा की।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि अधिकारियों को कोरोना के अधिक मामलों वाले क्षेत्रों पर ध्यान देने के साथ ही जांच, संपर्कों का पता लगाने और इलाज की रणनीतियों को मजबूती से लागू की सलाह दी गयी।

उपराज्यपाल ने स्वास्थ्य विभाग को टीकाकरण के प्रयासों को बढ़ाने की सलाह दी ताकि इसके कवरेज को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि अस्पतालों को कोविड मरीजों के इलाज के लिए अधिक क्षमता और संसाधन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन पहले ही 7,400 से अधिक नए मामले सामने आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो