लाइव न्यूज़ :

डीडीए ने वन क्षेत्र में रविदास मंदिर के नए ढांचे के लिये भू-उपयोग में बदलाव को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: January 12, 2021 21:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जनवरी दिल्ली विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर 2019 में शहरी निकाय द्वारा ढहाए गए गुरु रविदास मंदिर की नई इमारत के लिये उसके द्वारा आवंटित की गई जमीन के भू-उपयोग में बदलाव को मंजूरी दी है।

अधिकारियों ने कहा कि नई इमारत जहांपनाह सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र में बनेगी।

दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत भूमि “उसी जगह पर” आवंटित की गई है जहां दक्षिण दिल्ली के वन क्षेत्र में पुरानी इमारत स्थित थी।

डीडीए के शीर्ष निर्णायक निकाय अथॉरिटी ने एक डिजिटल बैठक के दौरान आवंटित की गई 400 वर्ग मीटर जमीन के भू-उपयोग को बदलने के फैसले को मंजूरी दी।

बैठक की अध्यक्षता उप राज्यपाल (एलजी) अनिल बैजल ने की जो इस शहरी निकाय के प्रमुख भी हैं।

पिछले साल अक्टूबर में डीडीए ने भूखंड के आवंटन के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी और भू-उपयोग में बदलाव की सिफारिश भी की थी।

भू-उपयोग में बदलाव को मंजूरी मिलने के बाद अब इसे अंतिम अधिसूचना के लिये केंद्रीय शहरी एवं आवास मंत्रालय के पास भेजा जाएगा।

एलजी के दफ्तर की तरफ से बैठक में हुए फैसलों को लेकर ट्वीट किया गया।

ट्वीट में कहा गया, “आईएलबीएस अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार और धार्मिक उद्देश्य के लिये जहांपनाह सिटी फॉरेस्ट में संत गुरु रविदास जी मंदिर के भू-उपयोग में बदलाव के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो