लाइव न्यूज़ :

DC vs SRH: फ्रेजर-मैकगर्क ने आईपीएल 2024 का सबसे तेज अर्धशतक लगाया, महज 18 गेंदों बनाए 65 रन

By रुस्तम राणा | Updated: April 20, 2024 22:37 IST

DC vs SRH, IPL 2024: दिल्ली के तीसरे क्रम के बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने आउट होन से पहले 18 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली। उनकी इस विस्फोटक पारी में 5 चौके और 7 छक्के शामिल थे।

Open in App
ठळक मुद्देजेक फ्रेजर-मैकगर्क ने शनिवार को SRH के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक लगायाआईपीएल में कुल चार बल्लेबाजों ने 15 गेंदों में अर्धशतक दर्ज किया हैजिसमें यूसुफ पठान, सुनील नरेन और निकोलस पूरन शामिल हैं

DC vs SRH, IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने शनिवार को दिल्ली में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2024 मैच के दौरान सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया। फ्रेजर-मैकगर्क ने अब आईपीएल 2024 का सबसे तेज अर्धशतक और आईपीएल इतिहास में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे बड़ा अर्धशतक लगाया है। आईपीएल में कुल चार बल्लेबाजों ने 15 गेंदों में अर्धशतक दर्ज किया है, जिसमें यूसुफ पठान, सुनील नरेन और निकोलस पूरन शामिल हैं। 

वहीं इस आईपीएल में मैकगर्क का सबसे तेज अर्धशतक है। इससे पहले 16 गेंदों में अभिषेक शर्मा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना अर्धशतक पूरा किया था। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी यह सबसे तेज फिफ्टी है। साल 2016 में क्रिस मॉरिस ने गुजरात लॉयंस के खिलाफ 17 गेंद में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे फिफ्टी बनाई थी। दिल्ली के तीसरे क्रम के बल्लेबाज ने आउट होन से पहले 18 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली। उनकी इस विस्फोटक पारी में 5 चौके और 7 छक्के शामिल थे। उन्हें मार्केंडेय ने सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर पवेलियन भेजा। 

आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक

13 - गेंदें यशस्वी जयसवाल  बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 202314 - गेंदें केएल राहुल बनाम दिल्ली कैपिटल्स के लिए, 201814 - गेंदें पैट कमिंस बनाम मुंबई इंडियंस के लिए 14 गेंदें, 202215 - गेंदें जेक फ्रेजर-मैकगर्क बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 2024

इस आईपीएल का सबसे तेज़ अर्धशतक (गेंदों द्वारा)

15 गेंदें - जेक फ्रेजर-मैकगर्क बनाम एसआरएच, दिल्ली, आज*16 गेंदें - अभिषेक शर्मा बनाम एमआई, हैदराबाद16 गेंदें - ट्रैविस हेड बनाम डीसी, दिल्ली, आज*

डीसी के लिए सबसे तेज़ आईपीएल अर्धशतक (गेंदों द्वारा)

15 गेंदें - जेक फ्रेजर-मैकगर्क बनाम एसआरएच, 2024*17 गेंदें - क्रिस मॉरिस बनाम जीएल, 201618 गेंदें - ऋषभ पंत बनाम एमआई, 201918 गेंदें - पृथ्वी शॉ बनाम केकेआर, 202119 गेंदें - ट्रिस्टन स्टब्स बनाम एमआई, 2024 

टॅग्स :आईपीएल 2024दिल्ली कैपिटल्ससनराइजर्स हैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील