लाइव न्यूज़ :

"मेरी बेटी का ख्याल रखना"- केदारनाथ हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त से 1 दिन पहले चिंतित पायलट ने पत्नी से कही थी यह बात

By भाषा | Updated: October 19, 2022 08:23 IST

इस हादसे पर बोलते हुए पायलट की पत्नी ने कहा, ‘‘किसी से कोई शिकायत नहीं है क्योंकि आखिरकार दुर्घटना, दुर्घटना है।’’

Open in App
ठळक मुद्देकेदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए पायलट की पत्नी का बयान सामने आया है। पत्नी ने कहा कि पायलट ने घटना से एक दिन पहले फोन पर कहा था कि ‘मेरी बेटी का ख्याल रखना’।उसकी पत्नी का यह भी कहना है कि उसे किसी से कोई शिकायत नहीं है, ये केवल एक दुर्घटना है।

मुंबई: उत्तराखंड में दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर के पायलट अनिल सिंह ने एक दिन पहले जब पत्नी से बात की थी तो उनके अंतिम शब्द थे, ‘‘मेरी बेटी का ख्याल रखना। उसकी तबीयत ठीक नहीं है।’’ आपको बता दें कि उत्तराखंड के केदारनाथ में गरूड़चट्टी में मंगलवार को एक निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार छह श्रद्धालुओं समेत सात लोगों की मृत्यु हो गई है। 

बेटी के साथ पत्नी दिल्ली जाएगी अंतिम संस्कार के लिए

57 साल के सिंह मुंबई के अंधेरी उपनगर में पॉश आवासीय सोसायटी में रह रहे थे। उनके परिवार में पत्नी शिरीन आनंदिता और बेटी फिरोजा सिंह है। आनंदिता ने कहा कि वह अपनी बेटी के साथ अपने पति के अंतिम संस्कार के लिए नई दिल्ली जाएंगी। 

‘‘मेरी बेटी का ख्याल रखना।’’-हादसे से एक दिन पहले पायलट ने कही थी यह बात

इस पर बोलते हुए पेशे से फिल्म लेखिका आनंदिता ने फोन पर कहा, ‘‘आखिरी बार उनका फोन कल (सोमवार) आया था। मेरी बेटी स्वस्थ नहीं है। उन्होंने मुझे उसकी देखभाल करने के लिए कहा था।’’ गौरतलब है कि मूल रूप से पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके के निवासी सिंह पिछले 15 साल से मुंबई में रह रहे थे। 

हादसे पर दुख है, लेकिन किसी से कोई शिकायत नहीं- मृत पायलट की पत्नी

इससे पहले उत्तराखंड पुलिस के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि हादसे में मारे गए पायलट सिंह मुंबई से थे। बहरहाल, आनंदिता ने कहा कि उन्हें ‘‘किसी से कोई शिकायत नहीं है क्योंकि आखिरकार दुर्घटना, दुर्घटना है।’’ उन्होंने कहा कि हालांकि, पर्वतीय राज्य में हमेशा खराब मौसम का सामना करना पड़ता है। 

टॅग्स :केदारनाथमुंबईहेलीकॉप्टरउत्तराखण्डSDRF
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी