लाइव न्यूज़ :

एक्टर प्रकाश राज ने साधा पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना, कहा- 2014 में बेचा गया था प्रॉमिस टूथपेस्ट, कल भी बेचा गया

By स्वाति सिंह | Updated: February 5, 2018 13:30 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार(4 जनवरी ) को बेंगलुरु में बीजेपी की रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि कर्नाटक मे कांग्रेस एक्जिट गेट पर खड़ी है।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बेंगुलुरु रैली के एक दिन बाद ही कन्नड़ एक्टर प्रकाश राज ने एक बार फिर बीजेपी पर तंज कसते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा। प्रकाश राज ने ट्वीट किया कि '2014 में प्रामिस टूथपेस्ट बेचा गया। (दांतों को ब्रश करना भूल जाइए) लेकिन यह मेरे देश के परेशान किसानों और बेरोजगार युवाओं के चेहरे पर मुस्कान नहीं ला पाया। उन्होंने अपने ट्वीट में जस्ट आस्किंग हैश टैग लगाते हुए कर्नाटक के लोगों से पूछा क्या आपको प्रामिस टूथपेस्ट पर विश्वास है, जिसे कल कर्नाटक रैली में बेचा गया, क्या इससे चेहरों पर मुस्कान आएगी।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार(4 जनवरी ) को बेंगलुरु में बीजेपी की रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि कर्नाटक मे कांग्रेस एक्जिट गेट पर खड़ी है। उन्होंने यह भी कहा था कि इस बार हम कांग्रेस को यहां से बाहर करके रहेंगे। उन्होंने रैली संबोधित करते हुए कहा कि लोगों का उत्साह दिखाता है कि कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। कर्नाटक को अब कांग्रेस संस्कृति की आवश्यकता नहीं है। पीएम मोदी  ने कहा कि हमारी सरकार कर्नाटक में विकास को गति देंगी। 

बेंगलुरु में यह रैली 90-दिवसीय नवनिर्माण यात्रा के समापन पर आयोजित की गई। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों की जिंदगी को आसान बना रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को बीजेपी का सीएम उम्मीदवार भी घोषित किया। 

टॅग्स :प्रकाश राजनरेंद्र मोदीबीजेपीकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण