लाइव न्यूज़ :

दाऊद के पुश्तैनी मकान, पांच अन्य संपत्तियों को नीलाम किया गया

By भाषा | Updated: November 10, 2020 19:16 IST

Open in App

मुंबई, 10 नवंबर महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले के मुंबके गांव में भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी घर समेत उसकी छह संपत्तियों को मंगलवार को नीलामी में बेचा गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने ‘तस्कर और विदेशी मुद्रा छलसाधक (सम्पत्ति जब्ती) अधिनियम (साफेमा)’ के तहत नीलामी की कार्रवाई की।

भारत के सर्वाधिक वांछित आतंकी का पैतृक मकान 11 लाख रुपये से अधिक कीमत में नीलाम हुआ।

अधिकारी ने बताया कि रत्नागिरि जिले के लोते गांव में एक भूखंड तकनीकी कारणों से नहीं बिक सका और उसे दोबारा नीलामी में शामिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दाऊद के करीबी सहयोगी इकबाल मिर्ची का एक अपार्टमेंट भी नीलाम नहीं हो सका।

साफेमा अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नीलामी की कार्रवाई की जिसमें 1993 के मुंबई बम विस्फोटों के प्रमुख आरोपी दाऊद की सात संपत्तियों को नीलामी के लिए रखा गया।

अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में रहने वाले वकील अजय श्रीवास्तव ने मुंबके गांव स्थित दाऊद के पुश्तैनी मकान ‘इब्राहिम मेंशन’ को 11.20 लाख रुपये में खरीदा।

उन्होंने कहा कि 1983 में मुंबई आने से पहले दाऊद का परिवार इसी घर में रहता था।

अधिकारी ने बताया कि इस मकान के अलावा श्रीवास्तव ने 25 गुंठा जमीन भी 4.30 लाख रुपये में खरीदी जो दाऊद की मां अमीन बी और उसकी दिवंगत बहन हसीना पारकर के नाम पर थी।

उन्होंने बताया कि वकील भूपेंद्र भारद्वाज ने भगोड़े डॉन की चार अन्य संपत्तियों की सफलतापूर्वक बोली लगाई।

श्रीवास्तव ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘यह पैसे की लड़ाई नहीं है, यह दाऊद इब्राहिम को यह संदेश देने के लिए है कि हम उससे डरते नहीं हैं और उसकी संपत्तियों को खरीद सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर वह विदेश में बैठकर हमारे बेगुनाह लोगों को मार सकता है तो हम भी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में इस तरह के योगदान से अपनी एजेंसियों की मदद कर सकते हैं।’’

श्रीवास्तव ने पहले भी दाऊद की संपत्तियों की नीलामी में हिस्सा लिया था और एक औद्योगिक भूखंड खरीदा था।

उन्होंने कहा कि इसके बाद उन्हें डॉन के साथियों से अनेक धमकियां मिलीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर