लाइव न्यूज़ :

दत्तात्रेय होसबाले चुने गए आरएसएस के नए सरकार्यवाह, भैयाजी जोशी की लेंगे जगह

By विनीत कुमार | Updated: March 20, 2021 14:14 IST

आरएसएस की शीर्ष इकाई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की दो दिनों की बैठक में संघ के नए सरकार्यवाह का चुनाव कर लिया गया है। दत्तात्रेय होसबाले अब ये जिम्मेदारी संभालेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे दत्तात्रेय होसबाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नए सरकार्यवाह होंगे, बेंगलुरु में बैठक में हुआ फैसला दत्तात्रेय होसबाले साल 2009 से आरएसएस के सह-सरकार्यवाह रहे हैं, उनके नाम की चर्चा पहले से थी

दत्तात्रेय होसबाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नए सरकार्यवाह होंगे। वे भैयाजी जोशी की जगह लेंगे। दत्तात्रेय होसबाले 2009 से ही आरएसएस के सह-सरकार्यवाह थे। वहीं भैयाजी जोशी भी 2009 से ही सरकार्यवाह पद पर बने हुए थे।

आरएसएस की शीर्ष इकाई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में शनिवार को दत्तात्रेय होसबाले को नया सरकार्यवाह चुना गया। आरएसएस की दो दिवसीय बैठक का आज आखिरी दिन है। इस बैठक में संघ के कामकाज की समीक्षा की जाती है।

नए सरकार्यवाह के लिए पहले से ही दत्तात्रेय होसबाले का नाम चर्चा में थे। दत्तात्रेय कर्नाटक के शिवमोगा जिले के होसबले गांव से हैं। वे 1968 में आरएसएस से जुड़े थे। इसके बाद वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से भी 1972 में जुड़ गए थे। 

संघ में हर तीन साल पर सरकार्यवाह पद के लिए चुनाव होता है। महाराष्ट्र में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के कारण इस बार आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक बेंगलुरु में हो रही है। 

साल में एक बार होने वाली आरएसएस की ये बैठक बेहद खास होती है। ये पहली बार है जब इस बैठक का आयोजन नागपुर से बाहर किया जा रहा है। 

दरअसल पहले बैठक हर वर्ष केवल नागपुर में बुलाई जाती थी। बाद में हालांकि तय किया गया कि तीसरे साल चुनावी वर्ष के बीच के दो वर्षों की बैठक नागपुर से बाहर दूसरे प्रांतों में आयोजित की जाएगी।

टॅग्स :दत्तात्रेय होसबालेआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष