लाइव न्यूज़ :

पैन और आधार कार्ड को लिंक कराने की समयसीमा 30 जून तक बढ़ाई गई

By विनीत कुमार | Updated: March 28, 2023 15:10 IST

PAN-AADHAR LINK: पैन और आधार कार्ड को लिंक करने की समयसीमा को एक बार फिर बढ़ाया गया है। इसे 30 जून 2023 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। हालांकि, आपको 1000 रुपये जुर्माना देना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देपैन और आधार कार्ड को लिंक करने की तारीख बढ़ाई गई, 30 जून 2023 तक मिली मोहलत।30 जून, 2023 तक 1 हजार रुपये जुर्माने देकर आधार-पैन को लिंक किया जा सकता है।पैन और आधार को आसानी से ऑनलाइन माध्यम से लिंक किया जा सकता है।

नई दिल्ली: पैन और आधार कार्ड़ को लिंक करने की तारीख 30 जून तक 2023 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इससे पहले यह समयसीमा 31 मार्च को खत्म हो रही थी। बहरहाल, अब बढ़ हुई तारीख के बाद इसे 30 जून तक 1 हजार रुपये जुर्माना देकर लिंक किया जा सकता है। हालांकि, अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो 30 जून के बाद आपका पैन निष्क्रिय हो जाएगा।

पैन और आधार को कैसे कर सकते हैं लिंक?

पैन और आधार कार्ड को अभी तक आपने अगर लिंक नहीं किया है तो इसे अभी भी आसानी से ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले आपको https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाना होगा। यहां आपको बाईं ओर Quick Links सेक्शन नजर आएगा।

इस सेक्शन में आप Link Aadhaar पर क्लिक करें। यहां क्लिक करने पर आप एक दूसरे पेज जाएंगे। यहां अपने पैन कार्ड की डिटेल डालें और फिर इसी के नीचे आधार कार्ड में दर्ज नंबर भी डलना होगा। इसके बाद validate पर क्लिक करें। ऐसा करते ही आपको आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, इसे डाल दें। इसके बाद 1000 रुपये जुर्माना भरने के लिए नया पेज खुलेगा। इस जुर्माने का भुगतान कीजिए और फिर आपका पैन-आधार लिंक हो जाएगा।

बता दें कि एक अप्रैल 2022 से 30 जून 2022 के बीच जुर्माने की राशि 500 रुपये थी। इसके बाद 1 जुलाई, 2023 से जुर्माने की राशि बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दी गई थी।

टॅग्स :पैन कार्डआधार कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबार1 अप्रैल, 2026 से PAN कार्ड आवेदन के नियमों में बदलाव, यहां जानें करदाताओं के लिए नए पैन नियम

भारतMinor PAN Card: घर बैठे ऑनलाइन कैसे बनाएं बच्चों का पैन कार्ड? जानें पूरी प्रोसेस

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

भारतAadhaar Card 2026: अपने आधार के बारे में रखें ए-टू-जेड जानकारी, जानें आधार कार्ड से जुड़ी पूरी गाइडलाइन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर