लाइव न्यूज़ :

कोविड उपचार में 2-डीजी दवा को शामिल करने के लिए आंकड़ों का अध्ययन किया जाएगा: सरकार

By भाषा | Updated: May 18, 2021 20:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मई सरकार कोविड-19 के इलाज के लिए निर्मित भारत की पहली स्वदेशी दवा 2-डीजी के आंकड़ों का अध्ययन करने के बाद इसे कोरोना वायरस के उपचार के राष्ट्रीय प्रोटोकॉल में शामिल करने पर विचार करेगी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वी के पॉल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने आंकड़ों को देखने के बाद दवा के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है।

दवा 2-डिऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-डीजी) को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की प्रयोगशाला, नाभिकीय औषधि तथा संबद्ध विज्ञान संस्थान (इनमैस) ने डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज (डीआरएल), हैदराबाद के साथ मिलकर विकसित किया है।

पॉल ने एक प्रश्न के जवाब में कहा, ‘‘हम कोविड-19 राष्ट्रीय कार्यबल की बैठक में दवा को राष्ट्रीय उपचार प्रोटोकॉल में शामिल करने के बारे में विचार करेंगे।’’

दवा 2-डीजी की पहली खेप को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को यहां जारी किया था और स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को सौंपा था।

दवा के शैशे का एक-एक डिब्बा एम्स दिल्ली के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया और सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) के लेफ्टिनेंट जनरल सुनील कांत को सौंपा गया था।

देशभर के विभिन्न अस्पतालों को आपात इस्तेमाल के लिए दवा सौंपी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे