लाइव न्यूज़ :

बिहार में मुख्य विपक्षी दल राजद का डेटा हुआ लीक, पार्टी में मची है खलबली

By एस पी सिन्हा | Updated: November 3, 2024 15:32 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजद के करीब चार लाख सक्रिय सदस्यों का पूरा डेटा राजद कार्यालय के कंप्यूटर में फीड है। इसमें एक-एक पंचायत तक के नेताओं की पूरी जानकारी है।

Open in App

पटना: बिहार में मुख्य विपक्षी दल राजद का डेटा लीक हो गया है। यह डेटा हाल ही में सूबे के अंदर राजनीति में प्रवेश करने वाली पार्टी जन सुराज के हाथों लगी है। राजद के चार लाख सक्रिय नेताओं का नाम, पता, मोबाइल नंबर, राजनीतिक का कार्य क्षेत्र समेत पूरा पर्सनल डेटा लीक होने से कर्ताधर्ता परेशान हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि किसने क्यों किस वजह से ऐसा किया है? इसको लेकर खुद तेजस्वी यादव बड़े नेताओं को निर्देश भी दे चुके हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजद के करीब चार लाख सक्रिय सदस्यों का पूरा डेटा राजद कार्यालय के कंप्यूटर में फीड है। इसमें एक-एक पंचायत तक के नेताओं की पूरी जानकारी है। लेकीन अब यह पूरा डेटा जनसुराज पार्टी के मैनेजर के पास पहुंच गय। ऐसे में हर किसी की हवाई उड़ी हुई है कि आखिर ऐसा हुआ कैसे? वहीं, अब यह पता लगाया जा रहा है कि प्रदेश कार्यालय में कंप्यूटर चलाने वाला या डेटा ऑपरेटर, सोशल मीडिया प्रभारी, मुख्यालय प्रभारी किस स्तर से यह डेटा लीक हुआ है। क्योंकि इस तरह से यदि डेटा लीक हुआ है तो मामला सिर्फ नेता तक ही सीमित हो यह भी नहीं कहा जा सकता है? अब इन लोगों के संपर्कों को खंगाला जा रहा है। 

इधर इस पूरे मामले में कोई भी नेता शारीरिक रूप से कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। सबसे बड़ी बात यह है कि अगले साल बिहार में विधानसभा चुनाव है, ऐसे में यह राजद को बड़ा झटका दे सकता। क्योंकि यदि पंचायत स्तर के नेता अपना पास बदलते हैं तो फिर राजद को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। डेटा लीक होने से पार्टी के भीतर खलबली मच गई है। कहा जा रहा है कि विरोधी दलों की ओर से राजद सदस्यों को अन्य दलों से जुड़ने का कॉल आ रहा है। 

राजद ने इसे बड़ी साजिश करार दिया है और विरोधी दलों की ओर इस साजिश के लिए जिम्मेदार ठहराया है। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पार्टी के भीतर इस बात को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने पहले भी जन सुराज में शामिल होने को लेकर चिंता जताई थी। राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने किसी पार्टी का नाम लिये बिना कहा कि यह बहुत ही गंभीर मामला है और विरोधी दलों की हताशा को दिखाता है।

टॅग्स :राष्ट्रीय जनता दलबिहारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील