लाइव न्यूज़ :

Darbhanga Flight: आज से दरभंगा हवाई अड्डे से उड़ेंगे यात्री विमान, जानें किन शहरों के लिए सीधी विमान सेवा होगी शुरू

By अनुराग आनंद | Updated: November 8, 2020 08:38 IST

आज से बिहार के लोग पटना के अलावा दरभंगा एयरपोर्ट से भी देश के कई दूसरे बड़े शहरों के लिए यात्रा कर सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअभी फिलहाल इस एयरपोर्ट से स्पाइस जेट विमान का ही परिचालन शुरू होगा।स्पाइस जेट की आज (रविवार) सबसे पहली फ्लाइट के रूप में बेंगलुरु से दरभंगा 11: 05 बजे सुबह पहुंचेगी।

दरभंगा: बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम आने से पहले ही दरभंगा एयरपोर्ट से यात्री विमान का परिचालन आज (रविवार) से शुरू होने जा रहा है। मिल रही जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट पर निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। 

आज सुबह 11.05 बजे सबसे पहली फ्लाइट के रूप में बेंगलुरु से स्पाइस जेट का विमान संख्या एसजी 493 लैंड करेगा। इस विमान को एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर वाटर सैल्यूट दिया जाएगा। यही नहीं स्पाइस जेट प्रबंधन की ओर से बेंगलुरु से आने वाले सभी यात्रियों को गुलाब का फूल देकर स्वागत भी किया जाएगा।

इन शहरों के लिए दरभंगा से सीधी विमान सेवा होगी शुरूबता दें कि आज से बिहार के लोग पटना के अलावा दरभंगा एयरपोर्ट से भी देश के दूसरे शहरों के लिए यात्रा कर सकेंगे। अभी फिलहाल इस एयरपोर्ट से स्पाइस जेट विमान का ही परिचालन शुरू होगा। स्पाइस जेट प्रबंधन की ओर से आज (रविवार) को सबसे पहली फ्लाइट के रूप में बेंगलुरु से सुबह 8.45 बजे विमान संख्‍या एसजी 493 उड़ान भरेगा। यह विमान 11.05 बजे दरभंगा में लैंड करेगा। 

यहां से एसजी 494 बनकर 16.30 बजे बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगा। 18.55 बजे पुन: यह विमान बेंगलुरु पहुंचेगा। इसी तरह एसजी 495 दिल्ली से 14.20 बजे उड़ान भरेगा और 16.00 बजे दरभंगा एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। 

दरभंगा से सबसे पहली फ्लाइट के रूप में दिल्ली के लिए एसजी 496 विमान 11.45 बजे उड़ान भरेगा और 13.40 बजे दिल्ली पहुंचेगा। इसी तरह विमान संख्या एसजी 495 दिल्ली से 14.20 बजे उड़ान भरकर 16.00 बजे दरभंगा पहुंचेगा।

बिहार के इस शहर के लोगों को यात्रा में होगी आसानी इस हवाईअड्डा के शुरू हो जाने से दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, पूर्णिया, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, कटिहार,  सीतामढ़ी समेत 15 से अधिक जिलों के लोगों को सीधा फायदा पहुंचेगा। 

दीपावली नजदीक होने व पहले दिन की यात्रा करने के लिए यात्रियों में तीनों विमान से आने की होड़ मची है। नतीजा यह है कि तीनों शहरों से आने वाले विमानों का किराया काफी बढ़ गया है। मुंबई से दरभंगा  का किराया जहां 15 हजार रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है। 

टॅग्स :दरभंगास्पाइसजेटइंडियादिल्लीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण