लाइव न्यूज़ :

Danish Azad Ansari: योगी कैबिनेट 2.0 में इकलौता मुस्लिम चेहरा, जानें कौन हैं मंत्री पद की शपथ लेने वाले दानिश आजाद अंसारी

By रुस्तम राणा | Updated: March 25, 2022 18:31 IST

इन मंत्रियों में इकलौता मुस्लिम चेहरा दानिश आजाद अंसारी का नाम भी शामिल है। दानिश आजाद अंसारी ने भी मंत्रिपद की शपथ ली और राज्यपाल ने उन्हें गोपनीयता की शपथ दिलाई।  

Open in App
ठळक मुद्देअक्टूबर 2021 में दानिश को दी गई थी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारीसाल 2011 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े थे, पार्टी की विचारधारा पर हैं समर्पित

लखनऊ: योगी आदित्यनाथ दोबारा से उत्तर प्रदेश सूबे के मुख्यमंत्री बन गए हैं। शुक्रवार को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शप​थ दिलाई। इस बार योगी कैबिनेट 2.0 में 52 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इन मंत्रियों में इकलौता मुस्लिम चेहरा दानिश आजाद अंसारी का नाम भी शामिल है। दानिश आजाद अंसारी ने भी मंत्रिपद की शपथ ली और राज्यपाल ने उन्हें गोपनीयता की शपथ दिलाई।  

योगी कई नई कैबिनेट में शामिल होने वाले दानिश बलिया से आते हैं। भारतीय जनता पार्टी से वे लंबे समय से जुड़े रहे हैं। दानिश वर्तमान में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हैं और वे विद्यार्थी जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े रहे हैं। 32 साल के दानिश लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं। उन्होंने साल 2006 में यहां से बी. कॉम की पढ़ाई की। इसके बाद यहीं से उन्होंने मास्टर ऑफ क्वालिटी मैनेजमेंट फिर मास्टर ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की।

दानिश युवा चेहरा हैं और आरएसएस की विचारधारा से भलिभांति परिचित हैं। वे साल 2011 में विद्यार्थी परिषद से जुड़े थे।  यहीं उन्होंने एबीवीपी और भारतीय जनता पार्टी का झंडा उठाया था और तब से वह बीजेपी से जुड़े हैं। पार्टी में उनकी सक्रियता को देखकर पार्टी ने उन्हें मंत्रीपद देकर उनका कद ऊंचा किया है।

साल 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सरकार बनने पर उन्हें उनकी मेहनत का ईनाम दिया गया। पहले वे साल 2018 में फखरुद्दीन अली अहमद मेमोरियल कमेटी के सदस्य बने और फिर बाद में उन्हें उर्दू भाषा समिति का सदस्य बना दिया गया। ये एक तरह से दर्जा प्राप्त मंत्री का पद होता है। इस बार चुनाव से पहले अक्टूबर 2021 में दानिश को बड़ी जिम्मेदारी मिली। बीजेपी ने अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशABVPBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर