लाइव न्यूज़ :

"बंगाल में दंगल, दिल्ली में मंगल, 'इंडिया' में हो रही है मस्ती", भाजपा के सुकांत मजूमदार ने कसा 'इंडिया' गठबंधन पर तंज

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 31, 2023 08:22 IST

बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' पर हमला करते हुए बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देबंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार का ममता बनर्जी के बहाने 'इंडिया' पर जबरदस्त हमलामजूमदार ने ममता बनर्जी को लेकर कहा कि वो बंगाल में दंगल और दिल्ली में मंगल करती हैंबाकि सच्चाई तो यह हैं कि विपक्षी दलों ने 'इंडिया' गठबंधन को बनाया ही है मस्ती के लिए

सिलीगुड़ी: पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी प्रमुख सुकांत मजूमदार ने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' पर हमला करते हुए बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है।

बंगाल भाजपा प्रमुख मजूमदार ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ विपक्षी दलों का बस एक ही फॉर्मूला है कि वो बंगाल में दंगल करेंगे और दिल्ली में मंगल करेंगे, बाकि सच्चाई ये हैं कि विपक्षी दलों ने 'इंडिया' को बनाया ही है मस्ती के लिए।

सुकांत मजूमदार ने मुंबई में आज से शुरू हो रही विपक्षी गुट की बैठक पर कहा, "यह एक स्वाभाविक बात है। ममता बनर्जी के साथ सभी विपक्ष एक ही फॉर्मूले का पालन कर रहे हैं, जिसके तहत बंगाल में कुश्ती है, दिल्ली में दोस्ती है और बाकी देश में मस्ती है। 'इंडिया' वाले मुंबई इसी मस्ती के लिए तो जा रहे हैं, उन्हें मस्ती करने दीजिए।"

दिलचस्प यह है कि भाजपा नेता सुकांत मजूमदार की इस टिप्पणी से पूर्व गुजरे शाम पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने मुंबई में अपनी पुरानी शैली में सत्ताधारी एनडीए को चुनौती देते हुए कहा, "खेला होबे"।

ममता बनर्जी द्वारा चुनाव से पहले गैस की कीमतें कम करने पर भाजपा को घेरने और उसके द्वारा 'राजनीति' करने का आरोप लगाने पर मजूमदार ने कहा, "ममता बनर्जी ब्रह्मांड में कहीं भी होने वाली किसी भी अच्छी चीज का श्रेय लेती हैं। वो राजनीति कर रही हैं, न कि भाजपा।"

बंगाल भाजपा प्रमुख ने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि उनका आपस में कोई तालमेल या 'संबंध' नहीं हैं, इंडिया के सभी दल सत्ता की लालच में एकजुट हुए हैं। उन्होंने कहा, "इंडिया के दल एकता का झूठा दिखावा कर रहे हैं. उन्हें एक साथ बैठना चाहिए और एक बयान जारी करना चाहिए।"

मजूमदार ने आगे कहा, "जबकि हो यह रहा है कि ममता बनर्जी एक बात कह रही हैं तो कांग्रेस कोई दूसरी बात कह रही है। उनके बीच कोई कॉम्बिनेशन नहीं है। पहले उन्हें कॉम्बिनेशन करने दीजिए और फिर उन्हें नरेंद्र मोदी से लड़ने दीजिए।"

इस बीच कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने मजूमदार के हमले का जवाब देते हुए कहा कि विपक्षी गठंबंधन 'इंडिया' में आपसी साझेदारों के बीच कोई समस्या नहीं है और न ही कोई गतिरोध है।

कांग्रेस नेता श्रीनेत ने कहा, "हमारे बीच कोई गतिरोध नहीं है। इंडिया के सभी दल बड़े लक्ष्य के साथ एकजुट हुए हैं और एक बड़ी चीज हासिल करना चाहते हैं और वह है इस देश को एकजुट रखना। कुछ चीजें चुनाव के बाद तय की जाएंगी।"

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने इंडिया की तीसरी बैठक में हिस्सा लेने के लिए इस वक्त मुंबई में हैं। उन्होंने विपक्षी गठंबधन इंडिया के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार पर कहा कि हमारे लिए पीएम का चेहरा गौण है और पूरा इंडिया पीएम का चेहरा होगा।

टॅग्स :ममता बनर्जीMamata West Bengalटीएमसीकांग्रेसभारतIndia
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर