लाइव न्यूज़ :

बसपा विधायक रामबाई के पति पर 30 हजार रुपये का इनाम, एसटीएफ ने की छापेमारी, जानें क्या है पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 17, 2021 15:31 IST

उच्चतम न्यायालय ने मध्य प्रदेश पुलिस को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने को कहा है। बसपा विधायक के पति पर हत्या का आरोप है।

Open in App
ठळक मुद्देरामबाई के पति गोविंद सिंह कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड में आरोपी है।रामबाई सिंह प्रदेश के दमोह जिले की पथरिया विधानसभा क्षेत्र से बसपा की विधायक हैं।15 मार्च 2019 को प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद जांच अधिकारियों ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कोई कदम नहीं उठाया।

दमोहः मध्य प्रदेश पुलिस ने हत्या के एक मामले में बसपा विधायक रामबाई के पति की गिरफ्तारी में मददगार होने वाली सूचना देने पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

सागर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अनिल शर्मा ने बुधवार के बताया कि गोविंद सिंह की गिरफ्तारी में मददगार होने वाली सूचना देने पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। वर्ष 2019 में हुई कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया की हत्या के मामले में गोविंद सिंह आरोपी हैं। रामबाई सिंह प्रदेश के दमोह जिले की पथरिया विधानसभा क्षेत्र से बसपा की विधायक हैं और गोविंद सिंह उनके पति हैं।

गौरतलब है कि शीर्ष अदालत ने गत शुक्रवार को कहा था कि इस मामले के तथ्य बताते हैं कि 15 मार्च 2019 को प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद जांच अधिकारियों ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कोई कदम नहीं उठाया। प्राथमिकी में चौरसिया के बेटे सोमेश ने आरोप लगाया था कि गोविंद सिंह उनके पिता की हत्या में लिप्त हैं।

उच्चतम न्यायालय द्वारा मामले को गंभीरता से लेने के बाद प्रदेश पुलिस ने सिंह को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिये हैं। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सिंह पर इनाम घोषित करने के साथ ही विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विपिन माहेश्वर भी उसकी गिरफ्तारी के प्रयासों के क्रम में पिछले दो दिनों से दमोह में डेरा डाले हुए हैं।

इस बीच, पुलिस ने चौरसिया हत्याकांड की सुनवाई कर रहे अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एएसजे) की सुरक्षा एहतियात के तौर पर बढ़ा दी है। उच्चतम न्यायालय ने पिछले सप्ताह बसपा विधायक के पति को गिरफ्तार करने में पुलिस के असफल रहने पर गंभीर टिप्पणी की थी।

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था। चौरसिया की मार्च 2019 में कांग्रेस के शामिल होने के बाद दमोह जिले के हटा शहर में हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में गोविंद सिंह और अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टबीएसपीमध्य प्रदेशभोपालशिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप