लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक : गांव में क्षतिग्रस्त सड़कों ने बढ़ाई ग्रामीणों की परेशानी, बुजुर्ग महिला को 4 किलोमीटर पैदल लेकर अस्पताल पहुंचे

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 14, 2021 19:51 IST

कर्नाटक के इचलुहोल में सड़कों की स्थिति इतनी खराब है कि लोगों को मरीज को लेकर एंबुलेस तक पैदल चलकर जाना पड़ता है । बारिश के कारण गांव की एकमात्र सड़क ने भी दम तोड़ दिया है ।

Open in App
ठळक मुद्देसड़क खराब होने के कारण बुजुर्ग महिला को पैदल लेकर जाना पड़ा चिक्कमगलुरु के डिप्टी कमिश्नर ने कहा ग्रामीणों की मांग पर सड़क बनाने को कहा गया हैबारिश के कारण एकमात्र मिट्टी की सड़क भी खराब हो गई

बेंगलुरू :  कर्नाटक के इचलुहोल में सड़कों का हाल इतनी खराब है कि एक 72 वर्षीय महिला को लोगों को अपने कंधों पर 4 किलोमीटर तक लेकर पैदल चलना पड़ा क्योंकि उनके गांव में सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थीं । घटना मंगलवार को चिक्कमगलुरु जिले की है । बताया जा रहा है कि बारिश से सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं ।

महिला को एक निजी वाहन में ले जाया गया, जो उसे जिले के कलासा के एक अस्पताल में ले गई । 20 घरों के साथ कलासा वन्यजीव अभयारण्य में इचलुहोल और कलाकोडु बस्तियां हैं । इचलुहोल और कलासा 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं । एक मिट्टी की सड़क बस्तियों को निकटतम शहरों से जोड़ती है लेकिन बारिश के कारण वह भी क्षतिग्रस्त हो गई है ।

72 वर्षीय महिला लक्ष्मी वृद्धावस्था के कारण बीमारियों से पीड़ित है । मंगलवार को महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई जब वह अपने आवास पर थी और उसके पोते महेश ने पड़ोसियों को इसकी सूचना दी लेकिन सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों ने महिला को 4 किलोमीटर तक पैदल लेकर चले और महिला को वाहन तक पहुंचाया । 

द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, घटना का खुलासा तब हुआ जब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया । ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग संरक्षित क्षेत्र के अंदर सड़क निर्माण के खिलाफ है । चिक्कमगलुरु के डिप्टी कमिश्नर केएन रमेश ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को उचित सड़क के लिए ग्रामीणों की मांग को पूरा करने का निर्देश दिया है । उन्होंने कहा, "हम राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्यक्रम के फंड का इस्तेमाल कर इस मुद्दे का समाधान करेंगे ।" 

टॅग्स :कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया