लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में दलित युवक को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, मां को किया निर्वस्त्र; मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- "सीएम पैर धो कर अपना गुनाह छुपा रहे..."

By अंजली चौहान | Updated: August 27, 2023 17:54 IST

नितिन अहिरवार नाम के एक दलित व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और उसकी 49 वर्षीय मां को नौ लोगों ने निर्वस्त्र कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में दलित युवक की हत्याआरोपियों ने युवक की मां को किया निर्वस्त्र मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

इंदौर: मध्य प्रदेश के सागर में एक दलित युवक को भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक को पीटने के दौरान जब उसकी मां बचाने के लिए बीच में आई तो आरोपियों ने उसे निर्वस्त्र कर दिया।

इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स के जरिए ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा और कहा, "बीजेपी ने राज्य को दलितों पर उत्पीड़न के लिए प्रयोगशाला बना दिया है और राज्य से उनका जाना तय है। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी और सीएम शिवराज समेत प्रधानमंत्री मोदी को भी खरी-खोटी सुनाई और राज्य में दलितों पर अत्याचार का आरोप लगाया। 

क्या कहा मल्लिकार्जुन खड़गे ने?

एक्स पर ट्वीट करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "सागर में संत रविदास मंदिर बनवाने का ढोंग रचने वाले प्रधानमंत्री जी मध्य प्रदेश में लगातार होते दलित व आदिवासी उत्पीड़न एवं अन्याय पर चूँ तक नहीं करते। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री केवल कैमरे के सामने वंचितों के पैर धो कर अपना गुनाह छुपाने की कोशिश करते हैं।"

उन्होंने कहा, "भाजपा ने मध्य प्रदेश को दलित अत्याचार का प्रयोगशाला बना रखा है।"

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा शासित मध्य प्रदेश में दलितों के ख़िलाफ़ अपराधों का रेट सबसे ज्यादा है राष्ट्रीय औसत से भी तीन गुना है। 

खड़गे ने बीजेपी की हार का दावा करते हुए कहा कि इस बार मध्य प्रदेश की जनता भाजपा के झांसे में नहीं आने वाली है। समाज के वंचित व शोषित वर्ग को तड़पाने-तरसाने का जवाब आपको कुछ महीने बाद मिल जाएगा। भाजपा की विदाई निश्चित है।

क्या है पूरा मामला 

दरअसल, गुरुवार शाम नितिन अहिरवार नाम के एक दलित व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और उसकी 49 वर्षीय मां को नौ लोगों ने निर्वस्त्र कर दिया, क्योंकि उन्होंने पीड़िता की बहन द्वारा दर्ज कराई गई यौन उत्पीड़न की शिकायत वापस लेने से इनकार कर दिया था।

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी विक्रम सिंह (28) और उसके परिवार के आठ सदस्य पीड़ित और उसके परिवार पर 2019 में सिंह के खिलाफ उसकी बहन द्वारा दर्ज कराए गए यौन उत्पीड़न के मामले को वापस लेने के लिए दबाव डाल रहे थे। सभी आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेMadhya Pradeshशिवराज सिंह चौहाननरेंद्र मोदीकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?