लाइव न्यूज़ :

यूपी: गाय चोरी के आरोप में दलित युवकों की पिटाई, गले में लटकायी तख्ती- 'गाय चोर'

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 10, 2018 12:37 IST

पुलिस ने दोनों दलित युवकों के साथ ही एक अन्य व्यक्ति को उनकी पिटाई के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Open in App

उत्तर प्रदेश के बलिया में सोमवार (आठ जनवरी) को दो दलित युवकों की भीड़ ने गाय चोरी के आरोप में पिटायी करने का मामला सामने आया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार भीड़ ने एक पुजारी के नेतृत्व में इन युवकों की पिटायी की।  पुजारी के नेतृ्तव में भीड़ ने दोनों युवकों को "गाय चोर" की तख्ती के साथ घुमाया भी।  पुलिस के अनुसार उमा (22) और सोनू (22) पड़ोस के गाँव के रहने वाले थे और उन्हें गाय चुराने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने एक व्यक्ति को मारपी के आरोप में भी गिरफ्तार किया है।

दोनों युवकों को रसड़ा कस्बे के गाजीपुर रोड पर स्थानीय लोगों ने पकड़ा था। पुलिस ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि सोमवार सुबह करीब पांच बजे दो युवकों को बछड़ों के साथ गाजीपुर रोड पर पकड़ा गया था। नाथ बाबा मठिया मंदिर के पुजारी ने दोनों को पकड़ा। उसके बाद वहां स्थानीय लोग जुट गये थे।

रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों के चेहरे पर पेंट पोतकर उनके गले में "गाय चोर" की तख्ती लटका दी थी। भीड़ ने उसके बाद दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार दोनों युवकों ने बछड़ा चुराने की बात स्वीकार की। पुलिस ने शम्भु मल्ला नामक व्यक्ति को युवकों की पिटायी के आरोप में गिरफ्तार किया है क्योंकि दोनों युवक दलित हैं। पुलिस ने शम्भु पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

 

 

टॅग्स :गायउत्तर प्रदेशदलित विरोध
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो