लाइव न्यूज़ :

VIDEO: कथित धर्मांतरण के आरोप में बजरंग दल और वीएचपी के कार्यकर्ताओं ने यूपी के फतेहपुर में दलित व्यक्ति का सिर मुंडवाया और परेड कराई

By रुस्तम राणा | Updated: December 28, 2024 20:06 IST

रिपोर्ट के अनुसार, उस व्यक्ति को ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने के लिए भी मजबूर किया गया। रिपोर्ट में बताया गया है कि बजरंग दल ने उस व्यक्ति पर ईसाई धर्म अपनाने और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देइस घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया हैजिसमें व्यक्ति को उसके गले में भगवा दुपट्टा डालकर पूरे गांव में घुमाया जा रहा है उसके साथ मौजूद भीड़ धार्मिक नारे लगा रही है

UP News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एक दलित व्यक्ति का सिर मुंडवाकर उसे पूरे गांव में घुमाया। रिपोर्ट के अनुसार, उस व्यक्ति को ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने के लिए भी मजबूर किया गया। रिपोर्ट में बताया गया है कि बजरंग दल ने उस व्यक्ति पर ईसाई धर्म अपनाने और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

इस घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें व्यक्ति को उसके गले में भगवा दुपट्टा डालकर पूरे गांव में घुमाया जा रहा है और उसके साथ मौजूद भीड़ धार्मिक नारे लगा रही है। इसके अलावा, उस व्यक्ति को पास के एक मंदिर में ले जाया गया, जहां कथित तौर पर पूजा करके उसे हिंदू धर्म में वापस लाया गया।

स्थानीय पुलिस ने कहा है कि औपचारिक शिकायत मिलने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गांव वालों ने दलित युवक के ईसाई धर्म अपनाने की सूचना बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद को दी। इसके बाद हिंदू संगठनों के लोग गांव पहुंचे और धर्म परिवर्तन पर आपत्ति जताई। जब युवक ने विरोध किया तो उसका सिर मुंडवा दिया गया। दो युवकों ने उसे जबरन पकड़कर गांव में घुमाया और भीड़ ने उसे घेर लिया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारबजरंग दलवीएचपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतमेरे प्यारे बच्चो, नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो रहा, आप सभी को स्वर्णिम भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं?, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- खूब पढ़िए और खेलिए, वीडियो

ज़रा हटकेबैंक की गलती से खाते में 10 करोड़ रुपये आने के बाद UP की महिला ने दिखाई ईमानदारी, कहा - 'इसे वापल लें, ये मेरे नहीं'

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?