लाइव न्यूज़ :

खाना छूने पर मप्र में दलित की पिटाई, मौत

By भाषा | Updated: December 9, 2020 18:38 IST

Open in App

छतरपुर (मप्र), नौ दिसंबर मध्यप्रदेश के छतरपुर जिला मुख्यालय से लगभग 100 किलोमीटर दूर गौरीहार थाना क्षेत्र के एक गांव में दो लोगों ने कथित तौर पर खाना छूने पर 25 वर्षीय दलित युवक की कथित रूप से पिटाई की, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सचिन शर्मा ने बुधवार को बताया कि घटना गौरीहार थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में सोमवार रात को हुई।

उन्होंने मृतक देवराज अनुरागी (25) के परिवार के सदस्यों के हवाले से बताया कि गांव के ही आरोपी भूरा सोनी और संतोष पाल ने देवराज को पास के एक खेत में पार्टी के लिये आमंत्रित किया था।

उन्होंने बताया कि देवराज जब दो घंटे बाद घर लौटा तो उसने परिवार को अपनी आपबीती में बताया कि उसके द्वारा भोजन छूने पर आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई की।

उन्होंने बताया कि देवराज की पीठ पर चोट के निशान थे। घर पहुंचने के कुछ देर बाद उसने सीने में दर्द की शिकायत की और घर पर ही दम तोड़ दिया।

एसपी ने बताया कि दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिये दल बनाये हैं और उनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ हत्या के लिये भादवि की धारा तथा एसटी/एससी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील