लाइव न्यूज़ :

चीन में कम्युनिस्ट शासन के पास बंदूक की ताकत है, हम डरेंगे नहींः दलाई लामा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 25, 2019 17:08 IST

तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने कहा, ‘‘तीन साल पहले हुए सर्वेक्षण में पता चला कि चीन में तिब्बती बौद्धों की संख्या में बड़ी वृद्धि हुई है। हमारे पास सच की ताकत है जबकि चीन में कम्युनिस्ट शासन के पास बंदूक की ताकत है।’’

Open in App
ठळक मुद्देलामा ने नालंदा विश्वविद्यालय का उदाहरण देते हुए ‘‘प्राचीन भारतीय शिक्षा प्रणाली’’ और ‘‘अहिंसा, करुणा तथा लोकतंत्र’’ के उसके गुण की तारीफ की। सामाजिक प्राणी होने के नाते, हम करुणा के बिना नहीं रह सकते। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए यह अनिवार्य गुण है।

तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने चीन में कम्युनिस्ट शासन के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने का बुधवार को आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि चीन का कम्युनिस्ट शासन ‘‘बंदूक की ताकत’’ पर चल रहा है जिसका तिब्बत के बौद्ध ‘‘सच्चाई की शक्ति’’ के साथ पुरजोर विरोध कर रहे हैं। दलाई लामा ने यहां बोधगया में महाबोधि मंदिर में यह बयान दिया। ऐसा माना जाता है कि इस स्थान पर बुद्ध ने दो सहस्त्राब्दि पहले ज्ञान प्राप्त किया था।

वह अपनी एक पखवाड़े तक चलने वाली वार्षिक यात्रा पर मंगलवार की रात बोध गया पहुंचे और इस दौरान उन्होंने प्रवचन दिए। उन्होंने कहा, ‘‘तीन साल पहले हुए सर्वेक्षण में पता चला कि चीन में तिब्बती बौद्धों की संख्या में बड़ी वृद्धि हुई है। हमारे पास सच की ताकत है जबकि चीन में कम्युनिस्ट शासन के पास बंदूक की ताकत है।’’ नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित दलाई लामा ने नालंदा विश्वविद्यालय का उदाहरण देते हुए ‘‘प्राचीन भारतीय शिक्षा प्रणाली’’ और ‘‘अहिंसा, करुणा तथा लोकतंत्र’’ के उसके गुण की तारीफ की।

उन्होंने कहा, ‘‘सामाजिक प्राणी होने के नाते, हम करुणा के बिना नहीं रह सकते। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए यह अनिवार्य गुण है। दुनिया अकसर धर्म के नाम पर हिंसा की चपेट में रहती है। यह नहीं होना चाहिए और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना चाहिए।’’

चीन में बौद्ध धर्म के प्रसार के बारे में दलाई लामा ने कहा, ‘‘चीन पारंपरिक रूप से बौद्ध देश रहा है। विभिन्न धर्मों के अनुयायियों की तरह बौद्धों की संख्या भी बड़ी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘चीन में कई नागरिक तिब्बती बौद्ध धर्म का पालन कर रहे हैं और उसके विश्वविद्यालयों में बड़ी संख्या में बौद्ध शोधार्थी हैं।’’

दलाई लामा ने चीन की जनमुक्ति सेना के दमन के मद्देनजर अपना देश छोड़कर भागने के बाद 1959 में भारत में शरण ली थी। शहर में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। दलाई लामा यहां 14 दिन तक रुकेंगे। पिछले साल जनवरी में उनके दौरे के समय कम तीव्रता का बम धमाका हुआ था जो उस स्थान के बेहद करीब हुआ था जहां कुछ घंटे पहले उन्होंने प्रवचन दिए थे।

टॅग्स :बिहारदलाई लामाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत