लाइव न्यूज़ :

दलाईलामा ने जस्टिन ट्रूडो को चुनाव में जीत की बधाई दी

By भाषा | Updated: September 22, 2021 20:29 IST

Open in App

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), 22 सितंबर तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाईलामा ने बुधवार को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को उनकी चुनावी जीत के लिए बधाई दी और कनाडा द्वारा तिब्बती शरणार्थियों का ‘‘गर्मजोशी से स्वागत’’ करने के लिए आभार व्यक्त किया।

कनाडा के संसदीय चुनावों में ट्रूडो की लिबरल पार्टी को जीत मिली है लेकिन बहुमत हासिल करने की उनकी मंशा पूरी नहीं हो पायी है। बहरहाल, ट्रूडो अल्पमत वाली एक स्थिर सरकार का नेतृत्व करेंगे जिसे निकट भविष्य में गिरा पाना विपक्ष के लिए आसान नहीं होगा।

दलाईलामा ने ट्रूडो को लिखे एक पत्र में लिखा है, ‘‘मैं कोविड-19 महामारी जैसी चुनौतियों का सामना करने के लिए आपके द्वारा प्रदर्शित नेतृत्व की सराहना करता हूं जिसने दुनिया भर में इतने सारे लोगों को प्रभावित किया है। मैंने पहले भी दुनिया के अशांत हिस्सों से जोखिम वाले लोगों का स्वागत करने के लिए कनाडा की मानवीय आधार पर दयालु कदम उठाने की नीति की प्रशंसा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए