लाइव न्यूज़ :

डी. राजा बने CPI के नए महासचिव, कन्हैया कुमार को पार्टी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 21, 2019 18:40 IST

भाकपा के सूत्रों ने शनिवार को पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में राजा को महासचिव बनाये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गयी थी। लेकिन इस फैसले की औपचारिक घोषणा रविवार को की गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देएस सुधाकर रेड्डी की जगह लेने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि ‘पश्चगामी’ ताकतों के खिलाफ पार्टी की लड़ाई जारी रहेगी।राजा को इसी हफ्ते के शुरू में भाकपा की राष्ट्रीय परिषद की तीन दिवसीय बैठक में सर्वसम्मति से रेड्डी का उत्तराधिकारी चुना गया।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। कन्हैया कुमार को वरिष्ठ नेता शमीम फैजी की जगह कार्यकारिणी में शामिल किया है। हाल ही में शमीम फैजी का निधन हुआ था।

मालूम हो कि कन्हैया कुमार ने बीते लोकसभा चुनाव में भाकपा के टिकट पर बेगुसराय से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में बीजेपी पद के उम्मीदवार व वर्तमान सांसद गिरिराज सिंह ने कन्हैया कुमार को हराया था।

वहीं, राज्यसभा सदस्य डी राजा को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव नियुक्त किये गये। वह एस सुधाकर रेड्डी की जगह लेंगे।   पार्टी के सूत्रों के मुताबिक की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में राजा को महासचिव बनाये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गयी थी। लेकिन इस फैसले की औपचारिक घोषणा रविवार को की गई है। 

एस सुधाकर रेड्डी की जगह लेने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि ‘पश्चगामी’ ताकतों के खिलाफ पार्टी की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ देश (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी के फासीवादी शासन में संकटपूर्ण दौर से गुजर रहा है।

वाम शक्तियां भले ही लोकसभा चुनाव में सीट हार गयी हों और संसद में घटकर छोटी ताकत रह गयी हों लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम देश में सिमट गये हैं या हमारा वैचारिक एवं राजनीतिक प्रभाव सिकुड़ गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हम इस देश के लोगों की उम्मीदे हैं।’’

राजा को इसी हफ्ते के शुरू में भाकपा की राष्ट्रीय परिषद की तीन दिवसीय बैठक में सर्वसम्मति से रेड्डी का उत्तराधिकारी चुना गया। राष्ट्रीय परिषद पार्टी की सर्वोच्च निर्णय निकाय है। खराब स्वास्थ्य के चलते भाकपा महासचिव पद से इस्तीफा देने वाले रेड्डी भी इस संवाददाता सम्मेलन में मौजूद थे।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि राजा को महासचिव बनाये जाने के प्रस्ताव पर शुक्रवार को भाकपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सहमति जताते हुये इसे अंतिम मंजूरी के लिये राष्ट्रीय परिषद के समक्ष पेश करने का रास्ता साफ कर दिया था। 

(पीटीआई भाषा एजेंसी से इनपुट)

टॅग्स :सीपीआईएमकन्हैया कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमाकपा और भाजपा के बीच 30 विधानसभा सीट को लेकर चुनावी समझौता?, आरएसपी सांसद प्रेमचंद्रन ने कहा- 100 सीट हम जीत रहे?

भारतBengal Assembly polls 2026: लेफ्ट फ्रंट ने 192 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, मिनाक्षी मुखर्जी उत्तरपाड़ा से मैदान में

भारतराज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका?, केरल में राहुल गांधी को छोड़कर एलडीएफ के साथ तेजस्वी यादव?

भारतKeralam Assembly Elections 2026: सीपीएम 140 में से 86 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार, पिनाराई विजयन धर्मदम से लड़ेंगे चुनाव

भारतआरक्षण की सीमा 65 से बढ़ाकर 85 फीसदी करो?, बिहार विधानसभा में कांग्रेस, राजद और वाम दलों का प्रदर्शन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील