लाइव न्यूज़ :

चक्रवाती तूफान ‘लोबान’: 130 भारतीय नाविकों को ओमान के बंदरगाह से सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया

By भाषा | Updated: October 13, 2018 03:48 IST

ओमान के सलाला बंदरगाह पर ठहरे कई जहाजों में सवार लगभग 130 भारतीय नाविकों, जिनमें ज्यादातर गुजरात के हैं, को आने वाले चक्रवात ‘लोबान’ के मद्देनजर सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है।

Open in App

ओमान के सलाला बंदरगाह पर ठहरे कई जहाजों में सवार लगभग 130 भारतीय नाविकों, जिनमें ज्यादातर गुजरात के हैं, को आने वाले चक्रवात ‘लोबान’ के मद्देनजर सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है। गुजरात सरकार की एक विज्ञप्ति में शु्क्रवार को यह जानकारी दी गई।

राज्य सरकार ने कहा कि ज्यादातर नाविक सुरक्षित जगहों पर जाने की खातिर बंदरगाह से रवाना होने के लिए तैयार थे, लेकिन कुछ नाविकों ने इससे इनकार कर दिया, जिसके बाद ओमान सरकार ने उस जगह पर चक्रवात ‘लोबान’ का आना तय होने के कारण उन्हें जबरन वहां से हटाया।

केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि ‘‘बहुत भीषण चक्रवाती तूफान लोबान पश्चिमी-मध्य अरब सागर के ऊपर है और भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे वह बंदरगाह से करीब 450 किलोमीटर की दूरी पर था। 

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने केंद्र, गुजरात समुद्री बोर्ड और भारतीय नौसेना से बातचीत की है ताकि 130 नाविकों को बचाया जा सके। 

भारतीय नौसेना की मध्यस्थता से रूपाणी ने ओमान की नौसेना को उन लोगों को जबरन बंदरगाह से हटाए जाने का सुझाव दिया जो वहां से हटने के लिए तैयार नहीं थे। 

विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘मुख्यमंत्री की दूरदृष्टि, सही समय पर केंद्र के दखल और ओमान की नौसेना के सहयोग के कारण नाविक दल के 130 सदस्यों की जान बचा ली गई।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए