लाइव न्यूज़ :

Cyclone Vayu: गुजरात में अलर्ट के बावजूद खुले रहेंगे सोमनाथ मंदिर के कपाट

By स्वाति सिंह | Updated: June 13, 2019 09:08 IST

'वायु' के असर से राज्य के तटीय क्षेत्रों गीर सोमनाथ, वलसाड के तीथल, पोरबंदर, दीव सहित दरिया के तूफानी हवाओं के साथ बारिश हो रही है।   समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही है। तेज हवाओं के कारण धूल के गुबार उठ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सोमनाथ के कपाट खुले रहने का ऐलान किया है। चक्रवाती तूफान 'वायु' ने रातभर में रास्ता बदल लिया है।

चक्रवाती तूफान 'वायु' के चलते गुजरात में जारी हाई अलर्ट के बावजूद सोमनाथ मंदिर के कपाट बंद नहीं किए जाएंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक गुजरात के मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सोमनाथ के कपाट खुले रहने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा 'ये कुदरती आफत है, कुदरत ही रोक सकती है, तो कुदरत को हम क्या रोकें।' 

बता दें कि 'वायु' के असर से राज्य के तटीय क्षेत्रों गीर सोमनाथ, वलसाड के तीथल, पोरबंदर, दीव सहित दरिया के तूफानी हवाओं के साथ बारिश हो रही है।   समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही है। तेज हवाओं के कारण धूल के गुबार उठ रहे हैं। हाईअलर्ट की घोषणा के बीच एनडीआरएफ, सेना सहित विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाल लिया है। 

जबकि तटीय क्षेत्रों से लगभग 3 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए अभियान छेड़ दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तूफान से जुड़ी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने भी कंट्रोल रूम में मोर्चा संभाल लिया है। वे प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर राहत व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। 

मौसम विभाग द्वारा दी जानकारियों की मानें तो चक्रवाती तूफान 'वायु' ने रातभर में रास्ता बदल लिया है। चक्रवात ने समुद्र की ओर रुख कर लिया है। बताया जा रहा है कि अब वायु गुजरात से नहीं टकराएगा। हालांकि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन हाई अलर्ट पर है।

टॅग्स :वायु चक्रवातगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए