लाइव न्यूज़ :

Cyclone Nisarga: तूफान 'निसर्ग' से पहले मुंबई के चिड़ियाघर में जानवरों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया, कई इलाकों में अलर्ट जारी

By भाषा | Updated: June 3, 2020 15:23 IST

 चक्रवाती तूफान निसर्ग महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों से बुधवार को टकराया। भारत में पिछले दो हफ्तों में ये दूसरा चक्रवाती तूफान है। निसर्ग का सबसे ज्यादा असर मुंबई और महाराष्ट्र के कई इलाकों में पड़ने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्दे मुंबई करीब 129 साल बाद किसी इतने शक्तिशाली चक्रवाती तूफान का सामना कर रहा है।चक्रवात मुंबई से 95 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अलीबाग से करीब 40 किलोमीटर दूर था।

मुम्बई: चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग’ के राज्य में दस्तक देने से पहले मुम्बई के चिड़ियाघर के सभी मांसाहारी जानवरों को बारिश और तेज हवाओं से बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि चिड़ियाघर के आपात प्रतिक्रिया दल को किसी भी अप्रिय स्थिति के लिए सतर्क रहने को कहा गया है।

शहर में बारिश के कारण ‘वीरमाता जीजाबाई उद्यान’ में खराब मौसम और पेड़ों के गिरने से किसी भी नुकसान से जानवरों को बचाने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे है । यह चिड़ियाघर 50 एकड़ क्षेत्र में फैला है । बृहन्मुंबई नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि बाघ, तेंदुए और लकड़बग्धा जैसे मांसाहारी जानवरों को सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ ये स्थान पेड़ गिरने से होने वाले किसी भी नुकसान से सुरक्षित हैं। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पशु रखने वाले, माली, पेड़-काटने वाले और सुरक्षा कर्मचारी सहित 20 सदस्यीय चिड़ियाघर का आपात प्रतिक्रिया दल तैनात है।’’ अधिकारियों ने बताया कि जानवरों के बाड़ों पर भी परिसर में लगे सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। 

बता दें कि चक्रवाती तूफान निसर्ग महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों से बुधवार को टकराया। भारत में पिछले दो हफ्तों में ये दूसरा चक्रवाती तूफान है। निसर्ग का सबसे ज्यादा असर मुंबई और महाराष्ट्र के कई इलाकों में पड़ने वाला है। इसके अलावा गुजरात के कई इलाकों में भी अलर्ट है। मुंबई करीब 129 साल बाद किसी इतने शक्तिशाली चक्रवाती तूफान का सामना कर रहा है।

बहरहाल, निसर्ग चक्रवात के महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में पहुंचने के बारे में भारतीय मौसम विभाग की ओर से जानकारी देते हुए ट्वीट किया गया, 'निसर्ग चक्रवात का केंद्र महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों से काफी करीब है। लैंडफॉल की प्रक्रिया अभी जारी है और अगले तीन घंटे में ये पूरा हो जाएगा। निसर्ग का नॉर्थईस्ट सेक्टर तट पर आ रहा है।' 

चक्रवात के पहुंचने की प्रक्रिया अपराह्न करीब साढ़े 12 बजे आरंभ हो गई थी। आखिर अपडेट के अनुसार चक्रवात मुंबई से 95 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अलीबाग से करीब 40 किलोमीटर दूर था। आईएमडी ने एक बयान में कहा, 'बादल का दाहिना हिस्सा महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्र, खासकर रायगढ़ जिले से होकर गुजर रहा है।' उन्होंने बताया कि चक्रवात के कारण इस समय 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

टॅग्स :मुंबईचिड़ियाघर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप