लाइव न्यूज़ :

चक्रवाती तूफान मोंथा ने बिहार विधानसभा चुनाव पर भी बरपाया कहर, तेज हवाओं और खराब मौसम के कारण करनी पड़ीं नेताओं की उड़ानें रद्द

By एस पी सिन्हा | Updated: October 31, 2025 15:42 IST

बताया जा रहा है कि तेजस्वी के अलावा कई अन्य नेताओं की चुनावी उड़ानें भी रद्द हो गई हैं। अब सभी नेता मौसम सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि प्रचार अभियान को फिर से शुरू किया जा सके। 

Open in App

पटना: चक्रवाती तूफान मोंथा ने बिहार विधानसभा के चुनाव प्रचार पर भी कहर बरपाया है। तेज हवाओं और खराब मौसम के कारण नेताओं की उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। राजद नेता तेजस्वी यादव को सुबह साढ़े नौ बजे हेलीकॉप्टर से चुनाव प्रचार के लिए निकलना था, लेकिन मौसम खराब होने के चलते वे अब तक रवाना नहीं हो पाए। बताया जा रहा है कि तेजस्वी के अलावा कई अन्य नेताओं की चुनावी उड़ानें भी रद्द हो गई हैं। अब सभी नेता मौसम सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि प्रचार अभियान को फिर से शुरू किया जा सके। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हेलीकॉप्टर भी खराब मौसम के कारण उड़ान नहीं भर सका। इसके बाद वे सड़क मार्ग से ही चुनाव प्रचार के लिए रवाना हुए। नीतीश कुमार शुक्रवार को समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में रोड शो करते हुए जनता से सीधे जुड़े। दिनभर प्रचार अभियान के बाद वे रात में मंत्री संजय झा के संग्राम आवास पर विश्राम किया। संजय झा भी पूरे कार्यक्रम में उनके साथ मौजूद थे। इस तरह मौसम खराब होने की वजह से नेताओं और स्टार प्रचारकों को चुनाव प्रचार में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ गया। 

मौसम खराब होने के कारण दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भाजपा सांसद नेता मनोज तिवारी और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी चुनाव प्रचार करने के लिए हेलीकॉप्टर से सभा स्थल तक नहीं जा सके। उन्हें चुनावी रैलियों को रद्द करना पड़ गया। बता दें कि गुरुवार को खराब मौसम के कारण उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह आज बाल-बाल बच गये। मौसम खराब होने की वजह से हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग धान के खेत में कराई गई। 

पायलट ने सूझबूझ से काम लिया और बड़ा हादसा होने से बचा लिया। खेत में हेलीकॉप्टर को उतरता देख लोगों की भारी हुजूम वहां उमड़ पड़ी। लोग यह जानना चाहते थे कि आखिर क्या हुआ कि अचानक हेलिकॉप्टर को खेत में उतारा गया। उल्लेखनीय है कि बिहार में मोंथा चक्रवात कहर बरपा रहा है। पटना, अररिया, मधुबनी, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में रात से बारिश हो रही है। आईएमडी ने बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुंगेर मधुबनी, दरभंगा, भागलपुर, बांका और जमुई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान मोंथा के कारण बिहार में दक्षिण पूर्वी दिशा से तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं। साथ ही कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश भी हो रही है। इस वजह से दिन के तापमान में 4 से 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। पटना, गया, नवादा, अरवल, जहानाबाद, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और भागलपुर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। इससे लोगों को ठंडक का एहसास और ज्यादा होने लगा है। बिहार में बारिश की ये स्थिति 2 नवंबर तक बनी रहेगी।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025बिहारचक्रवाती तूफान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील