लाइव न्यूज़ :

Cyclone Fani: ओडिशा में राहत और बचाव अभियान में जुटी नौसेना, अब तक 12 लोगों की गई जान

By भाषा | Updated: May 4, 2019 17:26 IST

Open in App

भारतीय नौसेना के पूर्वी नौसैन्य कमान ने ओडिशा में भीषण चक्रवाती तूफान ‘फोनी’ से मची तबाही के बाद बड़े पैमाने पर बचाव एवं पुनर्वास के प्रयास शुरू किए। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक समुद्र में स्थिति का जायजा लेने के लिए नौसेना के डोर्नियर विमान ने दो उड़ानें भरीं और मंदिर नगरी पुरी के आस-पास बड़े पैमाने पर हुई बर्बादी की जानकारी दी।

इसमें कहा गया कि पूर्वी नौसैन्य कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ ने स्वयं तूफान प्रभावित इलाकों का हवाई निरीक्षण किया और राहत कार्यों की समीक्षा के लिए आईएनएस चिल्का का दौरा किया। अधिकारियों ने बताया कि अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान ने शुक्रवार को पुरी में दस्तक दी थी जिससे यहां भारी बारिश हुई और 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।

इसके चलते झोंपड़ियां उजड़ गईं, कई गांवों एवं नगरों को डुबाने के बाद यह तूफान कमजोर पड़ने के साथ ही पश्चिम बंगाल पहुंच गया। हवाई निरीक्षणों के आधार पर पूर्वी नौसैन्य कमान राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के साथ मिल कर पुरी एवं उसके उपनगरों के इर्द गिर्द तीन दिशाओं से राहत एवं पुनर्वास कार्यों को अंजाम दे रहा है।

विज्ञप्ति में कहा गया, “खाद्य सामग्री, जरूरी दवाओं, कपड़ों, कीटनाशकों, मरम्मत के सामान, टूटे पेड़ों को हटाने के लिए आरी, टॉर्च, बैटरियां आदि से भरे राहत एवं पुनर्वास ‘ब्रिक्स’ एवं ‘पैलेट्स’ (कंटेनरीकृत राहत भंडारों के लिए नौसैन्य भाषा) को आईएनएस चिल्का भेज दिया गया है। इसी तरह पूर्वी बेड़े के तीन पोत भी बचाव एवं पुनर्वास प्रयासों में लगे हुए है। 

टॅग्स :चक्रवात फोनीभारतीय नौसेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतभारतीय नौसेना तैनात करेगी और अधिक युद्धपोत, युद्धग्रस्त होर्मुज को पार करने के लिए जहाजों को मिलेगा सुरक्षा कवच

भारत18 फरवरी से विशाखापट्टनम में जुटेंगी 60 देशों की नौसेनाएं?, IFR में दिखेगा 'मेक इन इंडिया' और स्वदेशी आईएनएस 'विक्रांत' का दम

भारतकौन हैं काम्या कार्तिकेयन?, 18 साल में रचा इतिहास

भारतविजय की लहरों पर सवार भारतीय नौसेना

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील