लाइव न्यूज़ :

Cyclone Fani: मौसम विभाग ने कहा, 'चक्रवात ‘फोनी’ से पश्चिम बंगाल को अब कोई खतरा नहीं'

By भाषा | Updated: May 4, 2019 17:18 IST

ओडिशा में शुक्रवार को इस चक्रवाती तूफान ने भारी तबाही मचायी थी, जिसमें 12 लोगों की जान चली गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Open in App

ओडिशा के अधिकांश हिस्सों को तबाह करने वाले चक्रवात ‘फोनी’ से पश्चिम बंगाल को अब कोई खतरा नहीं है, क्योंकि यह पड़ोसी बांग्लादेश में प्रवेश करने से पहले और कमजोर हो चुका है। ओडिशा में शुक्रवार को इस चक्रवाती तूफान ने भारी तबाही मचायी थी, जिसमें 12 लोगों की जान चली गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यहां क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के उप महानिदेशक संजय बंद्योपाध्याय ने पीटीआई को बताया कि पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में, विशेष रूप से बांग्लादेश से सटे जिलों में मध्यम बारिश होगी, लेकिन शहर और आसपास के क्षेत्र में मौसम की स्थिति दिन में सामान्य रहेगी। उन्होंने कहा, ‘‘इस प्रणाली (चक्रवात फोनी) से पश्चिम बंगाल को कोई खतरा नहीं है। पश्चिम बंगाल में प्रवेश करने से पहले यह भीषण चक्रवाती तूफान कमजोर हो गया था।’’ बंद्योपाध्याय ने कहा, ‘‘फोनी का अभी और आगे बढ़ना जारी रहेगा और अगले छह घंटों में इसके और कमजोर पड़ने की संभावना है। इसके दोपहर तक बांग्लादेश की तरफ मुड़ने की भी संभावना है।’’

अधिकारी ने कहा कि कोलकाता से सटे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है और शहर में दोपहर बाद तक आसमान साफ रहने की उम्मीद है। पश्चिम बंगाल सरकार ने चक्रवाती तूफान के मद्देनजर हावड़ा, हुगली, झारग्राम, कोलकाता और सुंदरवन के अलावा पूर्वी और पश्चिमी मिदनापुर, उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों में शुक्रवार को एहतियाती कदम उठाए थे। 

टॅग्स :चक्रवात फोनीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप