लाइव न्यूज़ :

खतरनाक तूफान में बदल सकता है चक्रवात फानी, अलर्ट पर एनडीआरएफ, मछुआरों को समुद्र में ना जाने की सलाह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 30, 2019 09:16 IST

सरकार ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और भारतीय तटरक्षक बल को हाई अलर्ट पर रखा है।हिंद महासागर पर दबाव वाला क्षेत्र बढ़ा, चक्रवात में तब्दील होने की आशंका समुद्र में ना जाने की हिदायत दी है।

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग ने कहा था कि इसके अगले 12 घंटों के दौरान चक्रवाती तूफान और फिर प्रचंड चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है।  बुलेटिन में यह भी कहा गया कि इसके एक मई की शाम तक उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की आशंका है। 

चक्रवात फानी सोमवार (29 अप्रैल) की शाम और गंभीर हो गया तथा यह ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने इस संबंध में हाई अलर्ट जारी किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार (1 मई) तक यह तूफान ‘बेहद खतरनाक चक्रवात’ का रूप ले सकता है। 

सरकार ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और भारतीय तटरक्षक बल को हाई अलर्ट पर रखा है। सोमवार रात नौ बजे के बुलेटिन में आईएमडी के चक्रवात चेतावनी खंड ने बताया कि अभी यह तूफान श्रीलंका में त्रिनकोमाली से करीब 620 किलोमीटर पूर्व-उत्तरपूर्व और चेन्नई से 700 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व तथा मछलीपट्टनम से 900 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में है। बुलेटिन में यह भी कहा गया कि इसके एक मई की शाम तक उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की आशंका है। 

मौसम विभाग ने मछुआरों को

हिंद महासागर पर दबाव वाला क्षेत्र बढ़ा, चक्रवात में तब्दील होने की आशंका है। जिसके बाद  मछुआरों को समुद्र में ना जाने की हिदायत दी है। मौसम विभाग ने कहा, पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और उससे जुड़े दक्षिणपूर्वी बंगाल की खाड़ी में दबाव वाला क्षेत्र उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ गया है और वह गहरे दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो गया है।

भारतीय मौसम विभाग ने शनिवा र(27 अप्रैल) को ये जानकारी दी थी कि हिंद महासागर और दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी में बना दबाव वाला क्षेत्र गहरा गया है और यह उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ गया है। विभाग ने कहा था कि इसके अगले 12 घंटों के दौरान चक्रवाती तूफान और फिर प्रचंड चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। 

मौसम विभाग ने बताया था कि रविवार(28 अप्रैल) को 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चल सकती है और दक्षिणपश्चिम बंगाल की खाड़ी पर समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं। उसने बताया कि तमिलनाडु और पुडुचेरी तटों, कोमोरिन इलाके, मन्नार की खाड़ी और केरल के तटों पर 30-40 किमी. प्रति घंटे से 50 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। उसने मौसम की अपनी चेतावनी में कहा, ‘‘मछुआरों को इन इलाकों में ना जाने की सलाह दी गई है।’’ (पीटीआई इनपुट के साथ) 

टॅग्स :ओड़िसामौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण