लाइव न्यूज़ :

चक्रवात ‘बुरेवी’ हुआ कमजोर, मौसम विभाग ने केरल के सात जिलों के लिए जारी ‘रेड अलर्ट’ वापस लिया

By भाषा | Updated: December 4, 2020 13:40 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, चार दिसंबर केरल में मौसम विभाग ने चक्रवात ‘बुरेवी’ के कमजोर होने के कारण राज्य के सात जिलों के लिए जारी ‘रेड अलर्ट’ वापस ले लिया है।

चक्रवात ‘बुरेवी’ के प्रभाव से होने वाली बारिश और क्षति की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने यह अलर्ट जारी किया था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार देर रात एक बुलेटिन जारी कर ‘रेड अलर्ट’ वापस ले लिया और राज्य के 10 जिलों के लिए ‘यलो अलर्ट’ जारी किया।

आईएमडी ने शुक्रवार सुबह जारी बुलेटिन में कहा कि अगले छह घंटे में दबाव क्षेत्र धीरे-धीरे पश्चिम-दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ जाएगा और रामानाथपुरम तथा तमिलनाडु से सटे थूथुकुडी जिलों को पार कर जाएगा। इस दौरान हवा की गति 70 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है।

आईएमडी ने कहा, ‘‘अगले 12 घंटे के दौरान चक्रवात के और कमजोर होने की संभावना है।’’

मौसम विभाग ने तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पत्तनमथिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टायम, एर्णाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़ और मलप्पुरम जिलों के लिए ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है।

इस बीच, तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर शुक्रवार को नौ उड़ानों के समय में बदलाव किया गया है।

हवाईअड्डा के निदेशक सी वी रविंद्रन ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘विमानों का परिचालन शुक्रवार शाम छह बजे तक के लिए स्थगित किया गया है और सभी उड़ानों के समय में बदलाव किए गए हैं। स्थिति के आकलन के लिए दिल्ली से समीक्षा बैठक की जाएगी।’’

केरल सरकार ने पूर्व में जारी ‘रेड अलर्ट’ के मद्देनजर राज्य के पांच जिलों के लिए शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण