लाइव न्यूज़ :

चक्रवात बुलबुल: बंगाल में 19,000 करोड़ तक पहुंच सकता है नुकसान, तूफान ने 14 लोगों की ली जान

By भाषा | Updated: November 13, 2019 01:16 IST

चक्रवात ने शनिवार की आधी रात को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों को अपनी चपेट में लिया और 14 लोगों की जान ले ली।

Open in App
ठळक मुद्देचक्रवात प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण करने के बाद विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत प्रारंभिक रिपोर्ट से एक अंतरिम अनुमान तैयार किया गया है। अनुमानों के मुताबिक, नुकसान 15,000 करोड़ रुपये से 19,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

चक्रवात बुलबुल बांग्लादेश की ओर बढ़ने से पहले पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों को भारी नुकसान पहुंचा गया। चक्रवात से हुये अनुमानित नुकसान 15,000 करोड़ रुपये से लेकर 19,000 करोड़ रुपये के बीच हो सकता है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

चक्रवात ने शनिवार की आधी रात को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों को अपनी चपेट में लिया और 14 लोगों की जान ले ली। एक आईएएस अधिकारी ने बताया, ‘‘चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण करने के बाद विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत प्रारंभिक रिपोर्ट से एक अंतरिम अनुमान तैयार किया गया है।

अंतिम अनुमान उन विभागों द्वारा अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद ही लगाया जाएगा।’’ उन्होंने बताया कि शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, नुकसान 15,000 करोड़ रुपये से 19,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर जिलों में नुकसान की पूरी रिपोर्ट अभी तक सचिवालय नहीं पहुंच पाई है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने मंगलवार को रिपोर्ट मांगी है। सिंचाई, वन, कृषि, बिजली, सार्वजनिक स्वास्थ्य और इंजीनियरिंग और पंचायत सहित कम से कम 14 विभागों को बुधवार को अपनी रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि अंतिम रिपोर्ट तैयार होने के बाद इसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। 

टॅग्स :बुलबुल तूफानपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील