लाइव न्यूज़ :

Cyclone Amphan: ओडिशा, पश्चिम बंगाल में NDRF के 40 दल तैनात, 24 को रखा गया तैयार: एनडीआरएफ प्रमुख

By भाषा | Updated: May 20, 2020 22:35 IST

प्रधान ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चक्रवात अम्फान से संबंधित स्थिति तेजी से बदल रही है और उस पर करीब से निगाह रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि देशभर से छह बटालियनों से 24 टीमों को किसी भी वक्त तैनात करने के लिए तैयार रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देएनडीआरएफ के महानिदेशक एसएन प्रधान ने कहा कि तूफान अम्फान के मद्देनजर राहत और बचाव कार्यों के लिए ओडिशा में मौजूद सभी 20 टीमों को राज्य में तैनात कर दिया गया है, जबकि पश्चिम बंगाल में भी इतनी टीमों को लगाया गया है।प्रधान ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चक्रवात अम्फान से संबंधित स्थिति तेजी से बदल रही है और उस पर करीब से निगाह रखी जा रही है।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के महानिदेशक एस एन प्रधान ने बुधवार को कहा कि तूफान अम्फान के मद्देनजर राहत और बचाव कार्यों के लिए ओडिशा में मौजूद सभी 20 टीमों को राज्य में तैनात कर दिया गया है, जबकि पश्चिम बंगाल में भी इतनी टीमों को लगाया गया है।

प्रधान ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चक्रवात अम्फान से संबंधित स्थिति तेजी से बदल रही है और उस पर करीब से निगाह रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि देशभर से छह बटालियनों से 24 टीमों को किसी भी वक्त तैनात करने के लिए तैयार रखा गया है।

प्रधान ने कहा कि टीमों को अब कोविड-19 के खतरे को दिमाग में रखते हुए काम करना होगा और वे पीपीई किटों से लैस हैं। उन्होंने राज्य सरकारों के आंकड़ों के हवाले से कहा कि पश्चिम बंगाल में अब तक पांच लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, वहीं ओडिशा में 1.58 लाख से अधिक लोगों को निकाला गया है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में 20 दलों को लगाया गया है जिनमें एक दल कोलकाता के शहरी इलाकों के लिए है, वहीं एक अन्य को रिजर्व रखा गया है। डीजी ने कहा कि ओडिशा में सभी 20 दलों को तैनात किया गया है और कोई भी रिजर्व नहीं है। एनडीआरएफ के एक दल में करीब 45 कर्मी होते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘स्थिति तेजी से बदल रही है। यह एक लंबी कवायद है। तूफान के जाने के साथ ही एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों की जिम्मेदारी खत्म नहीं हो जाती। दरअसल बाद में राहत और बहाली के रूप में काम शुरू होगा।’’

प्रधान ने बताया कि ओडिशा में बालासोर में छह, जगतसिंहपुर और भद्रक में चार-चार, केंद्रपाड़ा में तीन और मयूरभंज, जाजपुर एवं पुरी में एक-एक दल को तैनात किया गया है। पश्चिम बंगाल में सर्वाधिक प्रभावित हो सकने वाले जिलों में से दक्षिण 24 परगना में छह दलों को, पूर्वी मिदनापुर में चार और उत्तर 24 परगना तथा राजरहाट में तीन-तीन दलों को तैनात किया गया है।

उन्होंने कहा कि देशभर की छह बटालियनों से 24 दलों को किसी भी वक्त तैनात करने के लिए तैयार रखा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘वे तैयार हैं और 15 मिनट के अंदर उन्हें हवाई मार्ग से लाया जा सकता है। उनकी संभवत: तूफान के दौरान जरूरत नहीं हो लेकिन राहत और पुनर्वास प्रक्रिया के दौरान पड़ सकती है।’’

उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ का मुख्यालय और स्थानीय कमांडेंट संबंधित राज्य प्रशासन के साथ समन्वय से काम कर रहे हैं। प्रधान ने कहा, ‘‘सभी टीमों के पास वायरलैस और सेटेलाइट संचार उपकरण हैं। हम किसी संचार प्रणाली पर निर्भर नहीं हैं। हमें महामारी को देखते हुए इस आपदा से निपटना है। कोविड-19 के मद्देनजर सभी टीमें पीपीई से लैस हैं।’

टॅग्स :चक्रवाती तूफान अम्फानचक्रवाती तूफानपश्चिम बंगालओड़िसालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो