लाइव न्यूज़ :

बिहार का जनादेश के नीतीश के पक्ष में नहीं, हमारे प्रदर्शन की सीडब्ल्यूसी करेगी समीक्षा: कांग्रेस

By भाषा | Updated: November 12, 2020 17:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव में खुद के 19 सीटों पर सिमटने पर निराशा जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस की कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) इसकी समीक्षा करेगी।

पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने यह भी कहा कि बिहार का जनादेश नीतीश के पक्ष में नहीं है और दोनों गठबंधनों के बीच मतों का अंतर बहुत ही मामूली है।

उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ जनादेश तो मुख्यमंत्री के पक्ष में नहीं है। यह बात सही है कि दोनों गठबंधनों के बीच बहुत ही मामूली अंतर है। हमें और बेहतर करना चाहिए था।’’

एक सवाल के जवाब में रमेश ने कहा, ‘‘मैं इस बात से सहमत नहीं हूं कि बिहार के लोगों ने रोजगार, पलायन और महागठबंधन की ओर से उठाए गए अन्य मुद्दों को नकारा है।’’

चिदंबरम ने कहा, ‘‘हम बिहार में अपने प्रदर्शन से निराश हैं। मुझे भरोसा है कि सीडब्ल्यूसी इसकी समीक्षा करेगी और बयान जारी करेगी।’’

उन्होंने इस बात पर जोर दिया, ‘‘बिहार एक गरीब राज्य है। नीतीश कुमार 2005 से मुख्यमंत्री हैं। बिहार में चुनाव नतीजे बताते हैं कि जनादेश बदलाव के बहुत करीब आया। हम जनादेश को स्वीकार करते हैं। ’’

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में राजग 125 सीटें हासिल करके एक बार फिर से सरकार बनाने जा रहा है। राजद की अगुवाई वाले महागठबंधन को 110 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। इस गठबंधन में 70 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस को सिर्फ 19 सीटों पर जीत मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?