लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर बरकरार, पार्टी ने कहा- सरकार के फैसलों का विरोध करते रहेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 25, 2019 16:38 IST

Open in App
ठळक मुद्देइस बैठक में राहुल गांधी के अलावा संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कार्यसमिति के अन्य सदस्य शामिल हुएसीडब्ल्यूसी की बैठक में गांधी को पार्टी संगठन के पुनगर्ठन के लिए अधिकृत किया गया।

कांग्रेस कार्यसमिति ने राहुल गांधी की पार्टी से अध्यक्ष पद के इस्तीफे को खारिज कर दिया है। यह जानकारी पार्टी ने शनिवार (25 मई) को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के प्रवक्ता व नेता रणदीप सुरदेवाला ने कहा कि राहुल गांधी पार्टी के अध्यक्ष पद पर बरकरार रहेंगे। कांग्रेस कार्यसमिति ने उनके इस्तीफे की पेशकश को ठुकरा दिया है। 

सीडब्ल्यूसी की बैठक में गांधी को पार्टी संगठन के पुनगर्ठन के लिए अधिकृत किया गया। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह जानकारी दी । कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के कारणों पर मंथन किया गया।

  

इस बैठक में राहुल गांधी के अलावा संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कार्यसमिति के अन्य सदस्य शामिल हुए। गौरतलब है कि इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। वह 52 सीटों पर सिमट गई है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में 44 सीटें जीतने वाली पार्टी को इस बार बेहतर की उम्मीद थी, लेकिन उसकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। 

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की